चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र में कभी पिस्टल लेकर वायरल हुए कालीन भैया के जेल जाने के बाद अब तलवार लेकर बाइक पर प्रदर्शन कर रहे चार युवाओं का वीडियो वायरल हुआ है। राजेश कुमार नाम के व्यक्ति ने यह वीडियो चंदौली पुलिस के साथ-साथ यूपी पुलिस को ट्वीट करते हुए लिखा- महोदय, ये उकनि सकलडीहा के मनबढ़ लड़के आए दिन लड़कों को मारते-पीटते हैं। सरेराह लड़कियों को छेड़ते हैं। अक्सर 5-6 गाड़ी से ग्रुप में धारदार हथियारों का प्रदर्शन करते हुए शोर-शराबा और जय समाजवाद का नारा लगाते हुए चलते हैं।
इस ट्वीट के जवाब में सकलडीहा के सीओ अनिरुद्ध सिंह ने लिखा कि ‘जब तक तोड़ेगा नहीं, तब तक छोड़ेगा नहीं, यह वादा है चंदौली पुलिस का आपसे’। जिसके बाद ट्वीटर पर यह वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। शुक्रवार दोपहर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि वीडियो में तलवार के साथ दिख रहे धर्म यादव उर्फ मोलू एवं अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से तलवार भी बरामद कर ली गयी है। अन्य साथियों को गिरफ्तार कर करने के लिए टीम लगी हुई है। नीचे की स्लाइड्स में देखें...