फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार का इनामी दबोचा : सामने आई ये बड़ी बात, दो आरोपी भी दबोचे, जल्द खुलेगा वारदात का राज

Thu, 31 Mar 2022 07:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
राशन डीलर हत्या मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
बिजनौर में राशन डीलर देवेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने एक और पचास हजार के इनामी आरोपी को दबोच लिया है। हत्यारोपी को पनाह देने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया। अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 

शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पचास हजार के इनामी वांछित आरोपी रामबहादुर पुत्र सुखनंदन निवासी स्वाहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। बरुकी के रहने वाले अंकुर को भी पकड़ा गया है। अंकुर पर हत्याकांड के वांछित आरोपी रामबहादुर को पनाह देने का आरोप है।
विज्ञापन

2 of 5
बिजनौर में राशन डीलर की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि अंकुर के खेत पर बने नलकूप पर हत्या के बाद रामबहादुर छिपा रहा। बता दें कि गांव स्वाहेड़ी में सोमवार को रंजिश और मेहड़ा को लेकर राशन डीलर देवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
बिजनौर में राशन डीलर की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
वहीं देवेंद्र के बेटे मोहित और अतुल इस संघर्ष में घायल हुए। हत्या में रामबहादुर, पिंकू, विपुल, नवनीत और अहसास के खिलाफ नामजद रिपोर्ट हुई। पुलिस विपुल और पिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

4 of 5
बिजनौर में राशन डीलर की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि पनाह देने वाले युवक समेत इस हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। पचास हजार का इनामी नवनीत और अहसास फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bijnor news - फोटो : amar ujala
बदायूं में तैनात सिपाही पर कसा जाएगा शिकंजा
हत्याकांड में शामिल रामबहादुर का एक बेटा पुलिस में आरक्षी है, जोकि इन दिनों बदायूं पुलिस लाइन में तैनात है। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि आरोपी का आरक्षी बेटा परिवार के लोगों को भड़का रहा है। उन्हें पनाह और सलाह दे रहा है। जिसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें