फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन: बॉर्डर पर था बुरा हाल, किसी का हाथ टूटा तो किसी ने माइनस-3 डिग्री में गुजारी रात, जिगर के टुकड़ों को देख छलके आंसू

Thu, 03 Mar 2022 09:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

यूक्रेन से अपने घर पहुंचे छात्रों ने आपबीती सुनाई तो परिजन भी सहम गए। छात्रों ने बताया गया कि बॉर्डर पर धक्का-मुक्की के बीच कई छात्रों के हाथ भी टूट गए। वहीं कुछ छात्रों ने माइनस-3 डिग्री में फुटपात पर खड़े होकर बिताए।
विज्ञापन
1 of 7
बेटे को देख रोते परिजन। - फोटो : amar ujala
यूक्रेन में फंसे जिगर के टुकड़े घर लौटे तो उन्हें देख परिजनों के खुशी के आंसू छलक आए। गुरुवार को भी दस से अधिक जिले के छात्रों की वतन वापसी हुई है। जिन्होंने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। वहीं अभी तीस से अधिक छात्रों के घर लौटने का इंतजार किया जा रहा है। जिनमें कुछ रोमानिया में ठहरे हुए हैं तो कुछ पोलैंड में फ्लाइट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कुछ छात्र अभी तक भी यूक्रेन में ही फंसे हुए हैं। 

शारिक के घर लौटने पर परिजन में खुशी
अफजलगढ़ के गांव रसूलपुर निवासी मेडिकल का छात्र शारिक यूक्रेन से गुरुवार की शाम अपने घर लौट आया। शारिक ने बताया कि भारतीय छात्र-छात्राओं को पौलेंड बॉर्डर पर परेशान किया गया। यूक्रेन के उजगोल शहर से 40 किलोमीटर पैदल चल कर रविवार को पौलेंड बॉर्डर पहुंच गए थे। पोलैंड में केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने वहां पहुंच कर भारतीय छात्रों से मुलाकात की। वहीं बुधवार को उन्होंने भारतीय छात्रों के विमान को हरी झंडी दिखाकर भारत के लिए रवाना किया। शारिक गांव पहुंच कर परिजनों के साथ खुशी महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
घर पहुंचा जुबैर। - फोटो : amar ujala
रोमानिया पहुंचे तो लगा इंसानियत अभी जिंदा है: जुबैर
यूक्रेन से निकलकर रोमानिया पहुंचे तो लगा इंसानियत अभी जिंदा है। रोमानिया के परिवार शेल्टर हाऊस में आकर बार-बार छात्रों से मालूम कर रहे थे कि कोई दिक्कत तो नहीं है। रोमानिया में रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने भी खूब मदद की। यह बात यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्र जुबैर ने कहीं। 
विज्ञापन

3 of 7
घर पहुंची इमामा। - फोटो : amar ujala
बिजनौर के मोहल्ला बुखारा का रहने वाला जुबैर गुरुवार को अपने घर पहुंचा। जिसे देख परिवार के चेहरे खिल उठे। उमर उजाला से बातचीत में जुबैर ने बताया कि इवानो में जिस फ्लैट में ठहरे हुए थे, उसके ऊपर से जेट गुजरा तो लगा कि अब जिंदा नहीं बचेंगे। खैर, किसी तरह इवानो से निकलकर रोमानिया बॉर्डर पहुंच गए। जहां सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।

4 of 7
घर पहुंचे छात्र। - फोटो : amar ujala
बताया कि मैं शुरुआत के दो घंटे में ही बॉर्डर पार कर सकता था लेकिन, छात्र-छात्राओं को रोता देख रुक गया। एक-एक कर 29 छात्र छात्राओं को बॉर्डर पार कराने में मदद की। बताया कि बॉर्डर पार करने के बाद रोमानिया पहुंचे तो लगा कि इंसानियत अभी जिंदा है। 

यह भी पढ़ें: हैवानियत की हदें पार: 72 साल का शिक्षक ही बना हैवान, स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

5 of 7
घर पहुंचे छात्र। - फोटो : amar ujala
माइनस-3 डिग्री तापमान में फुटपाथ पर बिताए नौ घंटे: इमामा
माइनस-3 डिग्री तापमान में फुटपाथ पर नौ घंटे बिताए। बॉर्डर पर चार हजार छात्रों की भीड़, धक्का-मुक्की, गिरना उठना और फिर गेट खुलने का इंतजार करना। जीवन में सबसे कष्टकारी रहा यूक्रेन का बॉर्डर पार करना। यह आपबीती यूक्रेन से लौटी इमामा ने सुनाई।
विज्ञापन

6 of 7
परिजनों के बीच पहुंचा छात्र। - फोटो : amar ujala
मोहल्ला चाहशीरी के रहने वाले उस्मान की बेटी इमामा गुरुवार को यूक्रेन से लौटी। इमामा ने बताया कि जब यूक्रेन से निकलने के लिए बॉर्डर पार करने पहुंचे तो नौ घंटे तक खड़े रहना पड़ा। चार से पांच हजार छात्रों की भीड़ थी। सभी पहले निकलने की कोशिश कर रहे थे। एक घंटे में सिर्फ पांच मिनट के लिए ही बॉर्डर का गेट खुलता था। बॉर्डर पर वह कई बार गिरी। बताया कि गिरने और धक्का-मुक्की में कई छात्राओं के हाथ टूट गए थे। माइनस-3 डिग्री तापमान में खड़े रहने के बाद भी जब बॉर्डर पार नहीं हो रहा था तो लगा कि इवानो ही लौट जाएं। इस दिक्कत से तो अच्छा है कि बमबारी के बीच में रह लें। बताया कि नाइजीरियन छात्र सबसे ज्यादा परेशान कर रहे थे। फायरिंग की जा रही थी। यूक्रेन छोड़ने की जद्दोजहद में चार रात तक नहीं सो पाए। रोमानिया पहुंचहने पर लगा कि अब जिंदा बच गए हैं। प्रवासी भारतीय अपने परिवार के साथ कैंप में आकर बार-बार पूछ रहे थे कि कोई परेशानी तो नहीं है। 

यह भी पढ़ें: ताऊ की बेटी से हुआ प्यार: अंजाम भुगतना पड़ा खौफनाक, खूब वायरल हो रहा वीडियो, ये था पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिजनौर पहुंचे छात्र। - फोटो : amar ujala
ये छात्र लौटे हैं घर
बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान का रहने वाला अब्दुल कादिर और साजिद, बढ़ापुर का नवेद आलम, चाहशीरी की रहने वाले इमामा, जुबैर निवासी बुखारा, सुहेल मंडावर, गुरप्रीत कौर निवासी मोहल्ला खेड़ा हल्दौर की बृहस्पतिवार वापसी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें