फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर से मंदिर के लिए निकली थी युवती, सिरफिरे आशिक ने रास्तें में रोककर बरसाईं गोलियां, फिर खुद घर जाकर उठाया खौफनाक कदम

Sat, 02 Oct 2021 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
bijnor news - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरपुर थानाक्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल हुए एक व्यक्ति ने अपने गांव की एक युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से घायल हुई युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी युवक के शादी के लिए प्रपोज करने पर उसे फटकार दिया था। शनिवार सुबह युवती पूजा करने मंदिर जा रही थी। इसी दौरान सिरफिर आशिक ने घर से बाहर निकलते ही घेर लिया और उस पर गोलियां चला दीं।

घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि गनीमत यह रही कि युवती एक घर में घुस गई और शोर मचाते हुए जैसे तैसे अपनी जान बचाई। लहूलुहान हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती करया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने घर पहुंचा और उठा लिया खौफनाक कदम: -
विज्ञापन

2 of 5
bojnor police - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर ढीकली निवासी गौरव त्यागी नुरपुर स्थित एक पैट्रोल पंप पर सेल्समैन था। उसकी पत्नी की करीब छह माह पहले मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार गौरव त्यागी गांव की एक सजातीय युवती से एकतरफा प्यार करता था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
कई बार वह युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख चुका था, लेकिन युवती ने उसे फटकार दिया था। शनिवार की सुबह सात बजे युवती गांव के बाहर बने मंदिर पर पूजा करने जा रही थी। मंदिर के रास्ते मे पहले से ही घात लगाए खड़े गौरव ने युवती को गोली मार दी। गोली युवती के दाहिने हाथ मे लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। 

 

4 of 5
bojnor police - फोटो : अमर उजाला
बदहवास युवती ने वहां से भागकर पास में ही एक ग्रामीण के घर मे घुसकर जान बचाई। युवती को गोली मारने के बाद गौरव अपने घर पहुंचा और कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bojnor police - फोटो : अमर उजाला
घायल युवती को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी प्रवीण रंजन, व सीओ चांदपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि गौरव ने एकतरफा प्यार में युवती को गोली मारकर खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें