फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित दिग्गज नेताओं ने की अतुल माहेश्वरी की जमकर तारीफ, देखें कार्यक्रम की खास तस्वीरें

Fri, 01 Oct 2021 02:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का नामकरण कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका के अनावरण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि अमर उजाला के कार्यक्रमों से प्रेरणा लेकर ही सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में अमर उजाला का अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति समारोह हुआ था, मैं भी उसमें अतिथि था। अमर उजाला की तरफ से यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को बुलाकर पुरस्कृत किया गया था। मैंने तभी सोचा कि अगर अमर उजाला ऐसा कार्य कर रहा है तो फिर सरकार की तरफ से हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं। 

इसके बाद से ही प्रदेश सरकार ने तय किया कि यूपी बोर्ड के टॉप 10 बच्चों के घर तक लोक निर्माण विभाग से सड़क बनवाएंगे। उसका नाम एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ रखेंगे। ऐसे कार्यक्रम में बच्चों और गांव के लोगों को भी बुलवाएंगे। एक कार्यक्रम में बच्चे ने बताया कि मेरे घर तक तो सड़क बन गई, लेकिन स्कूल की सड़क नहीं बनी है। इसके बाद हमने तय किया कि हम ऐसे स्कूलों की सड़कें भी एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ नाम से बनवाएंगे, जिनके बच्चे टॉप कर रहे हैं। पहले हमने 10 विद्यार्थियों को रखा था, अब हम 20 विद्यार्थियों को पुरस्कार दे रहे हैं। इसमें सीबीएसई और आईसीएसई के स्कूल भी जोड़े हैं। अमर उजाला से प्रेरित होकर हमने खिलाड़ियों के नाम पर भी ये सम्मान देना शुरू किया। हमने तय किया कि जो भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करेगा, उसके घर तक मेजर ध्यानचंद गौरव पथ नाम से सड़क बनवाएंगे। उनके सम्मान में फोटो लगवाएंगे।
विज्ञापन

2 of 11
keshav prasad Morya - फोटो : अमर उजाला
शहीदों के नाम पर भी शुरू की योजना
मौर्य ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान देने के लिए उनके नाम पर जय हिंद वीर पथ नाम से सड़क-द्वार बनाने का कार्य शुरू किया। पर्यावरण की दृष्टि से चौथा कार्य इसमें जोड़ा। सड़कों के चौड़ीकरण के लिए जो वृक्ष कटवाए जाते हैं, उनके स्थान पर हमने औषधीय पौधे लगाकर हर्बल मार्ग बनाया। 300 में से 175 खंडों में हर्बल मार्ग बनवाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

3 of 11
अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का नामकरण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
कचरे का कर रहे निस्तारण
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक का कचरा बहुत निकलता है। नई तकनीक से कचरे का कैसे निस्तारण किया जाए, इसको लेकर हम कार्य कर रहे हैं, हम प्लास्टिक से मार्ग बना रहे हैं। समाज में सामर्थ्य रखने वाले बहुत लोग हैं। जैसे अमर उजाला शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। अनाथ बच्चों की शिक्षा दीक्षा के साथ हर तरह से उनके साथ खड़ा हो रहा है। अमर उजाला का अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम आज मेरठ के साथ पूरे प्रदेश तक पहुंच गया है। उन्होंने अमर उजाला के एमडी राजुल माहेश्वरी से अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यों की एक पुस्तिका अतुल माहेश्वरी जी की स्मृति में निकालने के लिए कहा, जिससे समाज के दूसरे लोग भी समाजसेवा के लिए आगे आएं।

4 of 11
अमर उजाला कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के प्रबल समर्थक थे अतुल जी : राजुल माहेश्वरी 
अमर उजाला के प्रबंध निदेशक राजुल माहेश्वरी ने कहा कि अमर उजाला के नवोन्मेषक श्री अतुल माहेश्वरी जी के लिये पत्रकारिता एक मिशन की तरह थी। उन्होंने पत्रकारिता को नव चिंतन व नव दिशा प्रदान की। बेहद संवेदनशीलता के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करने के अतुल जी प्रबल समर्थक थे। पश्चिमी यूपी से उनका विशेष लगाव था और देश में कई स्थानों से अमर उजाला का प्रकाशन होने के बावजूद वे ज्यादा समय मेरठ में ही बिताते थे। स्वतंत्रता दिवस एक उत्सव की तरह मनाया जाए, इसके लिए उन्होंने क्रांतिधरा मेरठ से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम की नींव रखी। इस कार्यक्रम की लोकप्रियता इतनी अधिक हो गई है कि अब यूपी के लगभग सभी प्रमुख शहरों में हर साल इसका आयोजन होता है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के छात्र उनकी मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता और विचारधारा का अध्ययन नए पाठ्यक्रम में करेंगे। उनके नाम पर राज्य के कई विश्वविद्यालय पत्रकारिता के छात्रों को हर वर्ष स्वर्ण पदक से अलंकृत करते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन भी मेधावी छात्रों का हर साल सम्मान करने के साथ जरूरतमंद छात्रों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प्रदान करता है जिसके अंतर्गत हर वर्ष 15 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन

5 of 11
अमर उजाला कार्यक्रम। - फोटो : amar ujala
सेतु के नामकरण में सभी की भागीदारी : तन्मय 
अमर उजाला के निदेशक तन्मय माहेश्वरी ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की शुरुआत देश की आजादी के बाद मेरे दादा जी श्री मुरारी लाल माहेश्वरी व उनके मित्र श्री डोरी लाल अग्रवाल द्वारा ने थी। तब से ही पत्रकारिता के ऊंचे मापदंडों के साथ ये सफर जारी है। इस विरासत को विस्तार देने की जिम्मेदारी मेरे पिता स्वर्गीय श्री अतुल माहेश्वरी जी ने उठाई। नवोन्मेषक के रूप में संस्थान को आठ राज्यों के 18 संस्करणों तक तेवर बनाए रखते हुए नए कलेवर के साथ पहुंचाया। उन्होंने कहा, आज भी जब संस्थान के साथी या उनसे जुड़े कोई व्यक्ति उन्हें याद करते हैं तो मानवता को समर्पित एक नेकदिल इंसान के साथ ही पत्रकारिता व अखबारी दुनिया के प्रति उनके बड़े योगदान को अवश्य याद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस सेतु के नामकरण के रूप में मिले सम्मान में संस्थान के सभी साथियों की भागीदारी है। उन्होंने सेतु के नामकरण के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार जताया।
विज्ञापन

6 of 11
सांसद राजेंद्र अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
सेतु के समान थे अतुल जी : राजेंद्र अग्रवाल 
समारोह में विशिष्ट अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मैं सन 1984 में मेरठ आया था। मेरा अतुल जी से तबसे ही नाता रहा। उनकी सहजता, सरलता, टीम को जोड़ने की उनकी क्षमता, ये उनका अद्भुत गुण था। सेतु जोड़ते हैं और वे स्वयं सेतु के समान थे। जनता के बीच में, पत्रकारिता के बीच में, सरकार के बीच में जितने सेतु विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं, अतुल माहेश्वरी जी ने अत्यंत सहजता के साथ उस सेतु के दायित्व का निर्वाह किया। अमर उजाला को नए आयाम दिए। पत्रकारिता के लिए नए रास्ते गढ़े। अतुल जी जल्द चले गए, लेकिन वे अपने पीछे इतना प्रकाश छोड़ गए कि आज भी उस प्रकाश का हमको अनुभव होता है। रास्ता दिखाई देता है। 
विज्ञापन

7 of 11
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
समाज के हर विषय को गंभीरता से लेते थे : कपिल देव अग्रवाल 
विशिष्ट अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अतुल माहेश्वरी जी ने सन 1986 में जब अमर उजाला शुरू किया, तो किसानों के आंदोलन की आवाज बना। अतुल जी समाज के हर विषय को बेहद गंभीरता से लेते थे। समाज के प्रति, हिंदी के प्रति, राष्ट्र और पत्रकारिता के लिए उन्होंने हमेशा कार्य किया। आज अमर उजाला उनके रास्तों पर आगे बढ़ रहा है। इस सेतु का अनावरण उनके नाम पर होना सभी के लिए गर्व की बात है।

8 of 11
राज्यमंत्री दिनेश खटीक। - फोटो : amar ujala
छात्रवृत्ति योजना से लग रहे होनहारों के सपनों को पंख : दिनेश खटीक 
जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन समाज के हित में जो कार्य कर रहा है, वे बेहद प्रशंसनीय है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना होनहारों के सपनों को पंख लगाने का कार्य कर रही है। आज इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला, ये बड़ी बात है। अतुल जी का समाज के प्रति योगदान दूसरे लोगों को भी राह दिखाता है।

9 of 11
कार्यकम में पहुंचे दिग्गज नेता। - फोटो : amar ujala
इस समारोह में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश कुमार खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, सत्यप्रकाश अग्रवाल, सत्यवीर त्यागी, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

10 of 11
कार्यक्रम में पहुंचे शहरवासी। - फोटो : amar ujala
इन गण्यमान्य लोगों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुनील भराला, उपभोक्ता परिषद के चेयरमैन संजीव जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव अग्रवाल, मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, सचिव डॉ. ओपी अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र सिंह, इंडस वैली से संजय गुप्ता और अजय गुप्ता, डीएमए प्रधानाचार्या रितु दीवान, पूर्व कैंट बोर्ड अध्यक्ष सुनील वाधवा, दीवान स्कूल के प्रधानाचार्य एके दुबे, आईएमए से डॉ. मनीषा त्यागी, डॉ. रेनू भगत, डॉ. अनुपम सिरोही, डॉ. संजय गुप्ता, बार अध्यक्ष महावीर त्यागी एवं वीके शर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, अजीत चौधरी, सतेंद्र भराला, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आशु शर्मा, आईआईए अध्यक्ष सुममेश अग्रवाल, आईआईए महामंत्री विभोर अग्रवाल, कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, संयुक्त व्यापार संघ संरक्षक अरुण वशिष्ठ, मीनाक्षी भराला, सरबजीत सिंह, बसपा नेता ब्रह्मजीत गौतम, संगल पेपर से अमित संगल, वेंक्टेश्वरा से डॉ. राजीव त्यागी, एमएलएसएस ज्वेलर्स से शेखर, भगत ज्वेलर्स से पंकज गुप्ता, केएमसी से डॉ. सुनील गुप्ता, पसवाड़ा पेपर से अरविंद अग्रवाल, आकाश गंगा से घनश्याम मित्तल, बाइनोकर्ल्स एजेंसी से विकास त्यागी, मास्टर एड से सुधीर शर्मा, प्रोमिनेंट कम्युनिकेशन से अनिल बंसल, सुनील शर्मा, हर्ष गोयल, रामभरोसे गुप्ता, राकेश माहेश्वरी, आशीष अग्रवाल, अंकित चौधरी, पंडित सुनील शास्त्री ने मंत्रोच्चार किया।
विज्ञापन

11 of 11
अमर उजाला कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala
ये पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद 
कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम के. बालाजी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एडीएम फाइनेंस सुभाष चंद्र प्रजापति, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, एएसपी विवेक, एसडीएम शिल्पा एरन, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चंदोला मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें