फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या: सौगंध देकर बचा ली बहन की जान, TV एक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से बरसाईं थीं ताबड़तोड़ गोलियां

Mon, 04 Dec 2023 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 8
विलाप करते मृतक के परिजन, आरोपी एक्टर - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में खेत की मेढ़ पर हुए विवाद में चली गोली ने युवक की जान ले ली। टीवी एक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वहीं मरने से पहले गोविंद ने बहन की रक्षा के बंधन को निभा दिया। दरअसल, गोविंद ने साथ में मौजूद बहन को सौंगध देकर गन्ने के खेत में छिपने के लिए मजबूर कर दिया। अन्यथा गोली उसे भी लग सकती थी। उधर, इस विवाद में आरोपी भी घायल हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। हंगामे की आशंका पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान मृतक की बहन सुखविंदर कौर ने भाई के शव को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

2 of 8
घायल पिता - फोटो : Amar Ujala
गांव कुआंखेड़ा निवासी गुरदीप का अपने पड़ोसी किसान भूपेंद्र के संग मेढ़ पर खड़े पेड़ों को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले यह विवाद थाने पहुंचा था, जिस पर पुलिस ने मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर दी थी। हालांकि पैमाइश करके यह नहीं देखा गया कि वास्तव में पेड़ किसके खेत की सीमा के अंदर है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
विलाप करते मृतक के परिजन - फोटो : Amar Ujala
अब गुरदीप का पड़ोसी किसान भूपेंद्र रविवार को अपने खेत की ताड़बाड़ को सीधा करने के लिए तरबंदी करने लगा। मेढ़ की इस तारबंदी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसी दौरान मौके पर गुरदीप का छोटा बेटा गोविंद और उसकी बेटी सुखविंदर मौजूद थी। गहमागहमी के बीच भूपेंद्र ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली। सुखविंदर ने बताया कि विवाद बढ़ने पर गोली लगने की आशंका देखते हुए गोविंद ने उसे सौगंध देकर गन्ने के खेत में छिपा दिया। 

4 of 8
घायल अमरीक - फोटो : Amar Ujala
विवाद के दौरान ही भूपेंद्र ने गोली चला दी। गोली लगने से गोविंद पुत्र गुरदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गोविंद का भाई अमरीक और पिता गुरदीप भी गोली लगने से घायल हो गए। बताया गया कि गोली अमरीक के सीने को चीरते हुए आर पार निकल गई। मारपीट में मृतक की मां भी घायल हो गई। 

 
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी एक्टर भूपेंद्र - फोटो : Amar Ujala
अभिनय में किस्मत आजमा चुका है आरोपी
बताया गया कि आरोपी भूपेंद्र के पास करीब सौ एकड़ जमीन है। वह पहले मुंबई में रहकर अभिनय में किस्मत आजमा चुका है। टिल्लू साबुन के विज्ञापन में उसे मौका मिला भी था, लेकिन खास कामयाबी नहीं मिलने पर वह अपने गांव लौट आया। भूपेंद्र के भाई की करीब पंद्रह साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 
विज्ञापन

6 of 8
आरोपी के फार्म से बरामद बंदूकें - फोटो : Amar Ujala
आरोपी के कृषि फार्म से तीन बंदूकें बरामद 
गोली कांड के बाद ग्रामीणों में भी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आरोपी के कृषि फार्म से तीन बंदूक बरामद की है। जिन पर जंग लगा हुआ था और काफी पुरानी प्रतीत हुईं। लोगों का कहना था कि आरोपी भूपेंद्र दबंग प्रवृत्ति का है।
विज्ञापन

7 of 8
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala
पेड़ों को काटने पर विवाद हुआ था।  एक व्यक्ति की मौत हो गई, तीन अन्य घायल हुए हैं। आरोपी भूपेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तनाव को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात किया गया। - धर्म सिंह, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन

8 of 8
भाई के शव को मुखाग्नि देती बहन - फोटो : Amar Ujala
वहीं सोमवार दोपहर ढाई बजे ग्रामीणों ने मृतक का अंतिम संस्कार कुआंखेड़ा खदरी के गंगा घाट पर किया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण शवयात्रा में में मौजूद रहे। वहीं मृतक की बहन सुखविंदर कौर ने नम आंखों से मुखाग्नि दी और भाई को अंतिम विदाई दी। इस दौरान परिजन रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें