फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ी मर्डर केस: आरोपी शहजाद गिरफ्तार, मोबाइल से खुलेंगे बड़े राज, खौफनाक थी पूरी वारदात

Wed, 15 Sep 2021 09:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
खिलाड़ी की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में खो-खो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के हत्यारोपी शहजाद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मोबाइल खोजने में ताकत झोंक दी है। बुधवार को एक बार फिर पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं, पुलिस अंकल शब्द को मान रही है कि हत्यारोपी शहजाद ने जब खिलाड़ी को पकड़ा था तो उसे ही अंकल बोला होगा। हालांकि मोबाइल मिलने के बाद ही इसका पूरा खुलासा हो पाएगा कि दूसरा कोई मौके पर था या नहीं। इसके लिए शीघ्र शहजाद की रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है। 

शुगर मिल के पास स्थित एक कॉलोनी निवासी खो-खो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी की दस सितंबर को रेलवे परिसर में रखे स्लीपर के बीच हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार को आदमपुर निवासी शहजाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस का दावा है दुष्कर्म में विफल होने पर उसने खिलाड़ी की हत्या कर दी। हालांकि खुलासे के साथ ही मोबाइल न मिलने का सवाल शेष रह गया, जिसका जवाब ढूंढने बुधवार को पुलिस की कई टीमें घटना स्थल पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वायड की टीम भी वहां थी और घटना स्थल पर बारीकि से जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

2 of 6
युवती की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
इसके अलावा पीड़ित परिवार से भी मिले। वहां परिवार से अकेले में अधिकारियों ने वार्ता भी की।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी
विज्ञापन

3 of 6
युवती की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार को शीघ्र आर्थिक मदद का आश्वासन दिया जा रहा है। वहीं, अंकल शब्द को लेकर उठ रहे सवालों पर पुलिस का मानना है कि जब शहजाद ने अचानक खिलाड़ी को पकड़ा था तो उसे ही अंकल कहा होगा। पुलिस अफसरों की मानें तो अभी मोबाइल मिलने के साथ ही पूरी कहानी से पर्दा उठ जाएगा। 

यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान

4 of 6
महिला की खिलाड़ी की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि मोबाइल को लेकर जांच चल रही है। शीघ्र ही शहजाद को रिमांड पर लेकर मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
केस खुला पर जांच अभी बाकी है
बिजनौर पुलिस ने पूरा केस खोल दिया, कई सबूत भी खुलासे में बरामद होने के बारे में भी जानकारी दी, लेकिन मोबाइल बरामद न होने से अभी इस केस की जांच जारी रहेगी। खुलासे को लेकर उठ रहे सवाल केवल मोबाइल बरामदगी के बाद ही बंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवती की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि खिलाड़ी की हत्या दुष्कर्म में विफल होने पर शहजाद ने ही की थी। खिलाड़ी का मोबाइल अभी तक नहीं मिला है, उसकी तलाश चल रही है। रही बात संख्या की तो अभी जांच बंद नहीं हुई है। रिमांड पर लेकर शहजाद से पूछताछ की जाएगी और मोबाइल के बारे में पता लगाया जाएगा। हम मोबाइल को शीघ्र तलाश लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें