फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर था शक: पति ने सुपारी देकर कराया मर्डर, खौफनाक वारदात के बाद खुला बड़ा राज, तस्वीरें

Thu, 25 Nov 2021 12:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
बेटी की हत्या के बाद रोते परिजन। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में प्रवक्ता डॉ. प्रिया शर्मा की हत्या में पुलिस ने हत्यारोपी पति को दबोच लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पकड़ में आए आरोपी ने किसी और से प्रेम होने के शक में पत्नी की हत्या सुपारी देकर करवाने की बात कबूली है। पुलिस हत्याकांड में अब तक दो शूटरों सहित पांच आरोपियों को पकड़ चुकी है, अभी भी चार आरोपी फरार हैं। 

बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने जजी चौराहे के पास से मृतका प्रिया शर्मा के पति कमल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। कमल शर्मा निवासी मुरादाबाद पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। हत्याकांड में पुलिस ने 16 नवंबर को विक्रांत पुत्र राजवीर निवासी गांव खलीलपुर अमरु छजलैट, अंकुर उर्फ बिट्टू पुत्र जोगराज निवासी महलकपुर, कपिल उर्फ छोटू पुत्र तेजपाल सिंह महलकपुर मुरादाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अंकुर और कपिल भी 25-25 हजार रुपये के इनामी थे। दो नवंबर को भी शूटर राजू कश्यप पुत्र चंद्रपाल निवासी खदाना मुरादाबाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में गोपाल शर्मा, गोलू शूटर, वर्षा सास, ननद डोली की गिरफ्तारी होना बाकी है।
विज्ञापन

2 of 5
बिजनौर शिक्षिका हत्या मामला। - फोटो : amar ujala
29 अक्तूबर को की गई थी हत्या
29 अक्तूबर को शहर की साकेत कालोनी में आरबीडी कालेज की प्रवक्ता प्रिया शर्मा की उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह सुबह के समय पैदल ही कालेज जा रही थीं। शूटर गोलू, राजू कश्यप और कपिल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी डेढ़ महीना पहले से प्रवक्ता को मारने के लिए रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
बिजनौर हत्या मामला - फोटो : amar ujala
प्रेम संबंधों के शक में कराई हत्या
पुलिस के मुताबिक आरोपी कमल शर्मा ने पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी प्रिया शर्मा के किसी और से प्रेम संबंध हो गए थे। अब वह उससे दूरियां बना रही थीं, जिसके चलते प्रिया शर्मा और प्रेमी दोनों को ही मरवाने का इरादा बना लिया था। 

4 of 5
बिजनौर में शिक्षिका की हत्या। - फोटो : amar ujala
उधर, प्रिया शर्मा की बड़ी बहन संगीता और जीजा ब्रजेश कौशिक को भी मारने की योजना थी। साढ़े पांच लाख रुपये दे दिए गए थे। करीब 12 लाख की सुपारी तय की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी पति गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
प्रवक्ता हत्याकांड में उसके हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस के चार आरोपी पहले ही पकड़ लिए गए थे। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें