फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव अफेयर की खौफनाक कहानी: घर में दबी मिलीं सपा नेता और पत्नी की लाशें, सच जानकर हर कोई हैरान, तस्वीरें भी दर्दनाक

Sat, 12 Mar 2022 07:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Double Murder in Bijnor: इश्क में धोखा देकर प्रेमिका ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। प्रेमिका ने अपने बेटे और अन्य चार आरोपियों के साथ मिलकर सपा नेता और उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
1 of 6
बिजनौर में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala
इश्क में धोखा देकर प्रेमिका ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। प्रेमिका ने अपने बेटे और अन्य चार आरोपियों के साथ मिलकर सपा नेता और उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं हत्या के बाद दोनों के शवों को अपने घर में दबा दिया। पिछले 11 दिनों से लापता चल रहे दंपती की तलाश में जुटी पुलिस ने आखिरकार वारदात का खुलासा कर दिया। वहीं वारदात की सच्चाई जानकर हर कोई हैरान है।

बिजनौर में डबल मर्डर का खुलासा
बिजनौर। 11 दिन से लापता चले रहे सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव और उनकी पत्नी की प्रॉपर्टी के लालच में हत्या की गई थी। निसंतान दंपती के इस दोहरे हत्याकांड को प्रेमिका ने अपने करीबी दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। दुकान और मकान को कब्जाने की फिराक में पहले सपा नेता की हत्या की गई, फिर उनकी पत्नी को भी मारा डाला गया। सपा नेता की प्रेमिका रही महिला ने दोनों के शव अपने ही घर में दबा दिए थे। पुलिस ने महिला के घर से दोनों शव बरामद कर लिए और उसके बेटे, महिला के दो करीबी दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
murder in bijnor - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर की शिवलोक कॉलोनी के रहने वाले राजेश अग्रवाल (55) पुत्र चंद्रशेखर अग्रवाल और उनकी पत्नी बबली उर्फ बबीता 28 फरवरी से दोनों लापता थे। बबीता के भाई मनोज कुमार राणा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
murder in bijnor - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली पुलिस ने पड़ताल करते हुए रुमा पत्नी स्व. ओमवीर सिंह, उसके बेटे तुषार और रुमा के प्रेमी मुकेश और मुकेश के चचेरे भाई धीरज को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार सुबह राजेश अग्रवाल और बबली के शव को रुमा के घर से बरामद किया। दंपती के शव रुमा के घर की पशुशाला में गड्ढे खोदकर दबा दिए गए थे।

4 of 6
murder in bijnor - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक रुमा के राजेश अग्रवाल से प्रेम संबंध थे। वहीं मुकेश से भी रुमा के संबंध थे। मुकेश के संग मिलकर रुमा ने दोहरे हत्याकांड की साजिश रची, जिसमें रुमा ने अपने बेटे और मुकेश ने अपने चचेरे भाई को भी मिला लिया। पुलिस के अनुसार राजेश अग्रवाल के एक मकान और तीन दुकानों को कब्जाने की फिराक में ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
bijnor murder - फोटो : अमर उजाला
राजेश अग्रवाल को उन्हीं के घर में कुल्हाड़ी से हमला कर मारा गया और शव गांव हमीदपुर ले जाकर रुमा के घर में दबाया गया, जबकि राजेश की पत्नी बबली को रुमा का बेटा स्कूटी पर बैठाकर अपने घर ले गया, जहां उसकी भी हत्या कर दोनों के शव घर में ही दबा दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sp bijnor - फोटो : अमर उजाला
एसपी बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी के लालच में साजिश के तहत 28 फरवरी को दंपती की हत्या कर दी गई थी। इसमें चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिए गए हैं। मूल रूप से अलीगढ़ की कृष्णा कॉलोनी निवासी राजेश अग्रवाल पिछले 22 सालों से बिजनौर में ही रह रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें