उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिछले 11 दिन से लापता चल रहे दंपती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला समेत चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या की वारदात का सच सामने आया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दंपति के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
2 of 5
murder in bijnor
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में पिछले 11 दिनों से लापता चल रहे राजेश अग्रवाल 50 और उनकी पत्नी बबीता की डेड बॉडी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हमीदपुर गांव की रहने वाली एक महिला रोमा ने अपने एक मित्र के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिलाया।
3 of 5
murder in bijnor
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि रोमा का अग्रवाल दंपती के घर पर काफी आना-जाना था, जिस ने दोनों की हत्या कराने के बाद अपने ही घर में शव दफना दिए। एक बॉडी पशुशाला के अंदर दबा दी थी जबकि दूसरी बॉडी आंगन में दबा दी।
4 of 5
sp bijnor
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रोमा को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की तो दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। दोहरा हत्याकांड प्रेम प्रसंग और प्रॉपर्टी को लेकर किया गया। हत्याकांड में एक रसीदपुर गढ़ी का रहने वाला मुकेश शामिल है जोकि रोमा का दोस्त बताया जा रहा है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि राजेश अग्रवाल के रोमा से प्रेम संबंध थे। वहीं रोमा के प्रेम संबंध रसीदपुर घड़ी के मुकेश के साथ भी थे। निसंतान अग्रवाल दंपती के मकान और दुकान पर कब्जा करने की नियत से रोमा ने अपने दूसरे प्रेमी मुकेश के साथ मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिलाया। हालांकि पुलिस ने रोमा और उसके बेटे तथा मुकेश और मुकेश के भाई को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।