भदोही अग्निकांड में बची रही मां दुर्गा की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
घटना में सबसे बड़ी आफत बारीगांव के पूर्व प्रधान रमापति के परिवार पर कहर बनकर टूटी। जहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह झुलस गए। इस त्रासदी से पूर्व प्रधान रमाकांत का परिवार अब तक नहीं उबर सका है। परिजन आज भी घटना से काफी आहत हैं। हादसे में रमाकांत की पत्नी जयदेवी, बहू सीमा देवी, नातिन प्रियल, शिवांगी, पौत्र नवीन, सिद्धार्थ की मौत हो गई थी। उनकी दूसरी बहू रेखा देवी, पौत्र राधे, पौत्री प्रतिमा झुलस गईं थीं।