बस्ती के एसपी के मुताबिक, जब पुलिस सपा विधायक महेंद्र नाथ के घर गई तो वहां पर रामकुमार मौजूद मिले। उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
1 of 7
विधायक के घर से पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख को बरामद कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
ये घटना थोड़ी फिल्मी है। बस्ती सदर से इस बार समाजवादी पार्टी के महेंद्र नाथ यादव विधायक चुने गए हैं। इन्हीं विधायक पर एक संगीन आरोप लगा है। इनके खिलाफ शिकायत हुई है कि इन्होंने अपने ही जिले के बहादुरपुर ब्लॉक के प्रमुख राम कुमार का अपहरण कर लिया था। चार महीने से राम कुमार को अपने ही घर में बंधक बनाकर रखा था। शनिवार को कई थानों की पुलिस फोर्स विधायक के घर पहुंची और किसी तरह ब्लॉक प्रमुख को रिहा कराया गया। तस्वीरों में देखिए पुलिस ने कैसे चलाया ऑपरेशन और क्या-क्या लगे हैं आरोप?
विज्ञापन
2 of 7
विधायक के घर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी बस्ती के मुताबिक, 18 मार्च की शाम को थाना कलवारी पर ब्लॉक प्रमुख राम कुमार के जीजा ओमप्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई। ओम प्रकाश ने आरोप लगाया कि उनके जीजा बहादुरपुर के ब्लॉक प्रमुख रामकुमार को 23 अक्तूबर 2021 को सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव अपने साथ ले गए थे। तब से उन्हें विधायक ने अपने यहां बंधक बनाकर रखा है।
विज्ञापन
3 of 7
विधायक महेंद्र नाथ यादव
- फोटो : अमर उजाला
17 मार्च की रात रामकुमार ने अपने साले ओमप्रकाश को किसी तरह फोन किया। कहा कि उनको महेंद्र नाथ जबरदस्ती अपने आवास पर बंधक बनाकर रखे हुए हैं और उन्हें निकलने नहीं दिया जा रहा।
4 of 7
ब्लॉक प्रमुख राम कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
ओमप्रकाश ने रामकुमार से बातचीत के कुछ ऑडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी। बताया जाता है कि इसमें राम कुमार ने अपनी आपबीती सुनाई है।
विज्ञापन
5 of 7
एसपी बस्ती
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत दर्ज करते ही पुलिस हरकत में आ गई। हाई प्रोफाइल केस होने के चलते पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। एसपी ने डीएसपी की अगुवाई में कई थानों की फोर्स विधायक के घर भेज दी। शुरुआत में विधायक के समर्थकों और उसके यहां काम करने वालों ने गेट खोलने से मना कर दिया, लेकिन बाद में पुलिस के दबाव में गेट खोलना पड़ा।
विज्ञापन
6 of 7
ब्लॉक प्रमुख राम कुमार और विधायक महेंद्र नाथ यादव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने विधायक के घर में छापेमारी शुरु की तो ब्लॉक प्रमुख राम कुमार अंदर मिले। पुलिस ने तुरंत उन्हें बरामद कर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। एसपी के मुताबिक, ब्लॉक प्रमुख को सुरक्षा भी प्रदान की गई है।
विधायक के घर से ब्लॉक प्रमुख रामकुमार की बरामदगी के बाद समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है। इसमें प्रमुख राम कुमार का एक कथित बयान भी है, जिसमें वह सपा से जुड़ने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'अमर उजाला' नहीं करता है।