फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Exam 2024: बरेली के 29 केंद्रों पर परीक्षा शुरू, उर्स के चलते विशेष इंतजाम, हेल्पलाइन नंबर जारी

Fri, 30 Aug 2024 10:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 9
UP Police Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के दूसरे चरण की लिखित परीक्षा शुक्रवार से बरेली के 29 केंद्रों पर शुरू हो गई। दो दिन तक होने वाली परीक्षा में रोजाना करीब 26 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इससे पहले पहले चरण की परीक्षा 23, 24 और 25 अगस्त को आयोजित हुई थी। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। देर रात तक अभ्यर्थी शहर में पहुंचते रहे। उर्स के चलते अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस ने एडवाइजारी जारी की है कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के आसपास ही रुकें। वहीं दूसरी पाली के अभ्यर्थी सुबह 10 बजे ही केंद्रों पर पहुंच जाएं। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए पुलिसकर्मी भी लगाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसके लिए अधिकतर अभ्यर्थी रात में ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। सुबह करीब आठ बजे से जामा तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। सिपाही भर्ती परीक्षा में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए एसटीएफ व सर्विलांस टीमें अलर्ट मोड पर हैं।   
विज्ञापन

2 of 9
रात में ही एसपी ट्रैफिक ने अभ्यर्थियों को केंद्रों पर जाने के लिए कहा - फोटो : अमर उजाला
उर्स के चलते बृहस्पतिवार को पुराना बस अड्डा की बसों का भी सेटेलाइट से संचालन शुरू किया गया तो रात में सेटेलाइट अड्डे पर अभ्यर्थियों की भीड़ काफी बढ़ गई। जाम के साथ अव्यवस्थाओं की स्थिति बनने पर एसपी ट्रैफिक शिवराज रात 12 बजे के बाद यहां पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 9
सेटेलाइट बस अड्डे पर अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
एनाउंसमेंट करके अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के आसपास रात्रि विश्राम की सलाह दी। ट्रैफिक पुलिस ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा का भी प्रबंध किया। शहर में जगह-जगह चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये भी अभ्यर्थियों को सूचित किया गया।
 

4 of 9
जंक्शन के बाहर पुलिसकर्मी तैनात - फोटो : अमर उजाला
पांच जोन, सात सेक्टर में बांटा शहर
29 से 31 अगस्त तक आला हजरत का उर्स का आयोजन है। वहीं, 30 व 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा भी है। ऐसे में वहां पहुंचने वाले जायरीन व अभ्यर्थियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रशासनिक अधिकारियों को ब्रीफ किया।
विज्ञापन

5 of 9
डीएम व एसएसपी ने किया ब्रीफ - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने पुलिस लाइन में प्रशासनिक अधिकारियों को ब्रीफ किया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को पांच जोन, सात सेक्टर में बांटने के साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। 42 मजिस्ट्रेट को तैनात कर यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई। 
विज्ञापन

6 of 9
जंक्शन पर रुके अभ्यर्थियों को केंद्रों पर जाने के लिए कहती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थी दो घंटे पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 30 और 31 अगस्त को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा गया है। प्रथम पाली में सुबह आठ बजे और दूसरी पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी दोपहर एक बजे तक केंद्रों पर पहुंच जाएं। इसके लिए बेहतर होगा कि रात में आने वाले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के आसपास के बरात घरों या अन्य स्थानों पर ठहरें।
विज्ञापन

7 of 9
UP Police Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
परेशानी हो तो अभ्यर्थी इन नंबरों पर करें कॉल
0581-29904450
112

8 of 9
जंक्शन के बाहर तैनात किए गए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
शहर के महत्वपूर्ण स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डे आदि पर अभ्यर्थियों के सहायता के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनसे अभ्यर्थी किसी भी जानकारी एवं दुविधा की स्थिति में जानकारी ले सकते हैं इसके अतिरिक्त पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगाया गया है।
विज्ञापन

9 of 9
UP Police Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थियों के सुविधा/सहायता के लिए महत्वपूर्ण स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि पर बरेली पुलिस की पीआरवी (टू व्हीलर व फोर व्हीलर) तैनात की गई है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें