अभिनेत्री स्वरा भास्कर बरेली के बहेड़ी की बहू बन गई हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले मूल रूप से बहेड़ी के रहने वाले सपा नेता फहद अहमद से कोर्ट मैरिज की थी। इसकी जानकारी स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर दी थी। स्वरा और फहद अब रीति-रिवाज के अनुसार वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं। उनका वैवाहिक समारोह दिल्ली में हुआ। बताया जा रहा है कि स्वरा और फहद की शादी का दावत-ए-वलीमा बरेली में होगा। इसका कार्ड भी सामने आया है। यह कार्ड अपने आप में अनूठा है। कार्ड पर भारत का नक्शा बना हुआ है। लिखा है कि हम भारत के लोग...। एक जगह पर इंकलाब जिंदाबाद लिखा है। दावत-ए-वलीमा का कार्ड बहेड़ी के चुनिंदा लोगों को दिया गया है। फहद के माता-पिता दिल्ली में ही हैं। बहेड़ी में उनके घर पर ताला लटका हुआ है। दावत-ए-वलीमा बरेली के आलीशान रिसॉर्ट में होगा।
बहेड़ी के रहने वाले फहद अहमद समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं। फहद के पिता जिरार अहमद यूपी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के करीबी रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
स्वरा भास्कर और फहद अहमद
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला इस्लामनगर नरायन नगला रोड निवासी फहद अहमद ने बहेड़ी से ही प्राथमिक शिक्षा ली थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई अलीगढ़ में की। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक भी किया और मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएट पूरी की।
4 of 5
स्वरा भास्कर, फहद अहमद
- फोटो : Social media
फहद अहमद महाराष्ट्र के सपा नेता एवं विधायक अबू आसिम आजमी के करीबी माने जाते हैं। स्वरा भास्कर से शादी कराने में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फहद अहमद तीन भाई हैं।
स्वरा और फहद के वैवाहिक समारोह में पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : Social media
स्वरा भास्कर और फहद अहमद के वैवाहिक समारोह में बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित फिल्म व राजीतिक जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से तस्वीरें शेयर की और उन्हें मुबारकबाद दी।