बच्चे को कंधे पर बिठाकर ले जाता ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिनों से भरा है 20 गांवों में बाढ़ का पानी
धौरहरा तहसील क्षेत्र के ओझापुरवा, कैरातीपुरवा, डुडकी, रुद्रपुर, गोतेबाजपुरवा, बिंजहा, बंशीबेली, बनटुकरा, मांझासुमाली, समदहा, गौढ़ी मिलिक, सधुवापुर बेतीसहदेव रामलोक, गनापुर, दुर्गापुर पड़री, डाबर, जंगलमटेरा सहित करीब 20 गांवों में तीन दिनों से पानी भरा है। राहत की बात यह है कि पानी घटना शुरू हो चुका है। लोग बैलगाड़ी, ट्रॉली और चारपाई पर जिंदगी गुजार रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित बिंजहा, परसा, मांझासुमाली, गनापुर, डुड़की, चकदहा सधुवापुर में लंच पैकेट वितरित किए गए हैं। बाढ़ राहत किट शाम तक वितरित कराई जाएगी।