फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: देखिए मीडिया के कैमरों से कैसे बचते-बचाते आशीष मिश्र पहुंचा क्राइम ब्रांच के दफ्तर

Sat, 09 Oct 2021 05:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 5
आशीष मिश्र पहुंचा क्राइम ब्रांच के दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी में तीन अक्तूबर को हुई हिंसा में चार किसानों और पत्रकार समेत आठ लोगों की मौत मामले में शनिवार सुबह केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र का बेटा आशीष मिश्र बड़े ही नाटकीय ढंग से पीछे के रास्ते से और मीडिया से छिपते-छिपाते क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा।

एक ओर जहां पूरी मीडिया मुख्य मार्ग पर आशीष का इंतजार कर रही थी वहीं वह पीछे के रास्ते से अपने कुछ लोगों के साथ मुंह पर रुमाल बांधे क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचा। आशीष को पुलिस ने लखीमपुर खीरी हिंसा का मुख्य आरोपी बनाया है। उस पर किसानों ने चल रही भीड़ पर गाड़ी चढ़ाने का इल्जाम लगाया है।

इस मामले की जांच कर रही टीम ने उसे पूछताछ के लिए समन गुरुवार को समन दिया था, जिसके बाद आशीष को शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में सुबह 10 बेज पेश होना था। जांच अधिकारी और मीडिया शुक्रवार को उसका इंतजार ही करते रह गए लेकिन वह नहीं पहुंचा। आगे जाने फिर कैसे उसे दूसरा समन जारी हुआ और फिर वह शनिवार को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा...
विज्ञापन

2 of 5
आशीष मिश्र पहुंचा क्राइम ब्रांच के दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को आशीष मिश्र के घर के बाहर उनके नाम का दूसरा समन चिपकाया गया और उन्हें शनिवार सुबह क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पूछताछ के लिए आने को कहा गया।
विज्ञापन

3 of 5
अजय मिश्र के घर के बाहर चिपकाया दूसरा नोटिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार यानी आज सुबह से ही पुलिस और मीडिया उसके आने का इंतजार करने लगी। उसके लिए पहुंचने का समय सुबह 11 बजे रखा गया था और हर मीडियाकर्मी मुख्य मार्ग पर नजरें गड़ाए खड़ा था कि कब आशीष यहां पहुंचे।

4 of 5
आशीष मिश्र पहुंचा क्राइम ब्रांच के दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच लगभग सुबह 10.40 बजे आशीष मिश्र पीछे के रास्ते से अपने कुछ लोगों के साथ मुंह पर रुमाल बांधे क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा। यहां हर मीडिया कर्मी उससे बात करना चाहता था लेकिन उसने किसी से बात नहीं की और पुलिस उसे भीड़ से निकालकर दफ्तर के अंदर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशीष मिश्र पहुंचा क्राइम ब्रांच के दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
तब से लेकर अब तक (खबर लिखे जाने तक) साढ़े छह घंटे से ज्यादा का समय हो गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें