फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसरीन हत्याकांड में खुलासा: 'क्या तुम मेरे लिए जान दे सकती हो...', यह पूछकर वैलेंटाइन डे पर पत्नी को मार डाला

Sat, 18 Feb 2023 02:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बिथरी के गांव पदारथपुर में नसरीन की हत्या उसके ही पति डॉक्टर फारुख ने की थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
1 of 5
नसरीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव पदारथपुर में 13 फरवरी की रात नसरीन की हत्या उसके पति झोलाछाप फारूख आलम ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसएसपी अखिलेश चौरसिया के सामने फारूख आलम ने कबूल किया कि उसने रिश्तेदार युवती से निकाह करने की खातिर पत्नी की हत्या की थी। उसने पत्नी से पूछा था कि क्या वह उसके लिए जान दे सकती है। इसके बाद नसरीन ने जब हां कहा। इसके बाद उसने नसरीन के मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया और सास बंद कर हल्के से उसका गला दबा दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को घायल कर डकैती का ड्रामा रचा था। लूट या डकैती जैसा कोई मामला ही नहीं था। पुलिस ने छिपाए गए जेवर पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी फारुख को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

13-14 फरवरी की रात नसरीन की हत्या कर दी गई थी। डॉ. फारूख ने आरोप लगाया कि रात में दवा लेने के बहाने घर में घुसकर लूट की गई। उन पर जानलेवा हमला किया गया, पत्नी बचाने आईं तो उन्हें मारकर बदमाश माल समेट ले गए। शुरू से बातों को घुमा रहे फारूख आलम पर पुलिस को पहले से ही संदेह था। अमर उजाला ने भी घटनाक्रम को लेकर सवाल उठाए थे। 

विज्ञापन

3 of 5
हत्यारोपी फारुख आलम - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह ही बिथरी इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने फारूख को थाने में बैठा लिया था। फारूख के ससुरालवाले, प्रधान के पति व अन्य लोग पैरवी में पहुंचे तो उन्हें बता दिया गया कि फारूख ही आरोपी है। तब वे चले गए। लंबी पूछताछ में फारूख ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

4 of 5
पीड़ित परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
फारूख ने बताया कि रिश्तेदार युवती से डेढ़ साल से उसके प्रेम संबंध हैं। वह उससे निकाह करना चाहता था, लेकिन नसरीन इसका विरोध कर रही थी। लाख समझाने पर भी वह तैयार नहीं हुई। फारूख ने वैलेंटाइन डे पर नसरीन से प्यार भरी बातें कीं। भरोसे में लेकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जान ले ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल फारुख - फोटो : अमर उजाला
फारूख ने अपने पेट में ब्लेड से घाव कर फल वाला चाकू घुसेड़ लिया, जबकि चेहरा बचाकर सिर में सरिया मार ली। इससे पहले दोनों ही स्थानों पर इंजेक्शन लगाकर सुन्न कर लिया ताकि उसे दर्द का अहसास न हो। उसकी मां का पिछले दिनों हाथ टूट गया था, उन्हें भी शाम ढलते ही फारूख ने नशे का इंजेक्शन लगा दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें