फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2023: भोर से ही बम-बम भोले से गूंजने लगे नाथनगरी के शिवालय, जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतार

Sat, 18 Feb 2023 08:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नाथनगरी के शिवालयों में शनिवार भोर से ही बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे। जलाभिषेक के लिए सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी है। मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार देर शाम तक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही फूलों और विद्युत मालाओं से भव्य सजावट की गई। शहर की गलियों में भगवान शिव के जयकारे गूंज रहे हैं। 

महाशिवरात्रि पर शहर के प्रमुख शिवालय बाबा अलखनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर, बाबा धोपेश्वरनाथ मंदिर, बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, श्री तपेश्वरनाथ मंदिर, श्रीमढ़ीनाथ मंदिर और पशुपतिनाथ मंदिर में फूलों और लाइटों से भव्य सजावट की गई है। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बेहतर व्यवस्था की गई। इसमें एक तरफ से आने और दूसरी तरफ से जाने की व्यवस्था है। इसमें तमाम सेवक भी श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं। कुछ मंदिरों में वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
त्रिवटीनाथ मंदिर में भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला

शिव और शक्ति के मिलन का पर्व है महाशिवरात्रि

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि, शिव और शक्ति के मिलन का पर्व है। महाशिवरात्रि पर जागरण करना लाभकारी होता है। शिव-शक्ति को प्रसन्न करने के लिए उनके विवाह की झांकी भी निकाली जाती है। ज्योतिषाचार्य कृष्ण के शर्मा के अनुसार महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ ‘शिव की महान रात’ है। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
भगवान शिव का जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

ऐसे करें पूजा:

महाशिवरात्रि की पूजा में छह वस्तुओं का होना आवश्यक है। इस दिन शिवलिंग को जल, दूध और शहद के साथ अभिषेक कर बेल के पत्ते चढ़ाने चाहिए। जलाभिषेक के बाद सिंदूर तथा फल का अर्पण करना चाहिए। इसके अलावा पान, हल्दी, चंपा, केतकी, और धतूरा के फूल भी चढ़ाने चाहिए। शिव-शक्ति के समक्ष धूप-दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी क्षमतानुसार धन, अनाज का चढ़ावा भी करना चाहिए।
 

4 of 5
भगवान शिव का जलाभिषेक के लिए कतार में लगे भक्त - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के पर्व पर नाथ नगरी के मंदिरों पर बड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। इसके लिए आरएएफ व पीएसी को भी बुला लिया गया है जो पुलिस के साथ सभी प्रमुख मंदिरों पर तैनात की गई है। अलीगढ़ से एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स शुक्रवार को शहर पहुंच गई। लखनऊ मुख्यालय से दो कंपनी पीएसी भी आ गई है। शुक्रवार शाम शहर में किला, बारादरी व कोतवाली के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख शिव मंदिरों से होते हुए रूट मार्च किया गया। एसपी सिटी राहुल भाटी भी इस दौरान फोर्स के साथ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शिव मंदिर कुंवरपुर से भोले की शोभायात्रा निर्धारित रूटों पर निकाली जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि दोपहर बाद तीन बजे कैंट विधायक संजीव अग्रवाल इस शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। एसपी सिटी ने बताया कि देहात क्षेत्र का काफी पुलिस फोर्स भी शहर मंगाया गया है। करीब एक हजार पुलिसकर्मी भी मंदिरों की सुरक्षा व जुलूसों के साथ रूट की व्यवस्था में रहेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें