छात्रा और स्वामी के मधुर रिश्तों से पूरा कॉलेज वाकिफ था। इस नजदीकी के चलते छात्रा का कॉलेज में भी दबदबा था। छात्रा के जन्मदिन समारोह में स्वामी जी केट कटवाते थे। छात्रा स्वामी के साधना कक्ष में भी जाया करती थी। लेकिन इतने मधुर संबंधों में खटास लोगों के गले नहीं उतर रही है। घर शहर में ही होने के बावजूद एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा कॉलेज के हॉस्टल में रह रही थी।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के अनुसार कई बार उसे महंगी गाड़ियों में भी घूमते देखा गया। कॉलेज में पढ़ाई के साथ छात्रा यहां जॉब भी करती थी। हालांकि, अन्य छात्राओं को कॉलेज में इस तरह से पढ़ाई के दौरान जॉब का मौका नहीं मिलता। हॉस्टल में रहने को लेकर परिवार वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता का कहना है कि रक्षा बंधन पर वह घर आई और अनहोनी की आशंका भी जताई। इसके बाद भी परिवार वालों ने छात्रा को वापस हॉस्टल क्यों भेज दिया यह भी एक सवाल है। रक्षा बंधन से लेकर 23 अगस्त तक छात्रा के परिवार वाले अनहोनी की आशंकाओं पर शांत रहे। इस दौरान वह कॉलेज हॉस्टल में ही रही।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
स्वामी जी की छवि धूमिल करने की कोशिश : अधिवक्ता
एसएस लॉ कॉलेज की अपहृत छात्रा को लेकर चल रहीं अफवाहों पर मुमुक्षु आश्रम के अधिवक्ता ओम सिंह ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद के साधना कक्ष में जाने के आरोप पूर्णतया गलत हैं, ऐसा उनकी छवि धूमिल करने के लिए एक षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एलएलएम के नए बैच की पहली छात्रा होने के कारण उसका जन्मदिन लॉ कॉलेज के सभागार में सभी छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में विभाग की ओर से मनाया गया था।
उस दिन स्वामी भी आश्रम पर थे तो उन्हें भी आमंत्रित कर लिया गया था। उन्होंने पुन: दोहराया कि जिन लोगों ने स्वामी से फिरौती मांगी, छात्रा भी उन्हीं के साथ है। छात्रा के बरामद होते ही षडयंत्र का खुलासा हो जाएगा।