गायब छात्रा ने हाल ही में मनाया था स्वामी के साथ अपना अपना जन्मदिन
- फोटो : सोशल मीडिया
छात्रा के पिता ने 25 अगस्त को पुलिस को मामले की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस यह कहकर मामले को लटकाए रही कि जांच चल रही है। मामला मीडिया में आने और डीजीपी की फटकार लगने पर पुलिस ने 27 अगस्त को छात्रा के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन पुलिस हॉस्टल के रूम तक नहीं पहुंची। अगले दिन देर शाम हॉस्टल सील करने पहुंची तो वहां डिग्री कॉलेज स्टाफ आ गया। पुलिस की कॉलेज स्टाफ से तीखी झड़प हुई। हॉस्टल रूम को मुश्किल से सील किया गया।