फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट व्यापारी हत्याकांड: मनीष कपूर को पीछे आते देख चिल्लाया था मोहब्बत अली, गोली मार दो रूबल, वरना पकड़े जाएंगे

Mon, 25 Oct 2021 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
1 of 7
Cement trader murder case - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में शहर के एक होटल में शनिवार शाम मामूली विवाद होने पर सीमेंट व्यापारी मनीष कपूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मनीष की हत्या करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान हत्यारोपी रूबल यादव ने बताया कि शनिवार शाम करीब आठ बजे वह अपने साथी मोहब्बत अली के साथ केरूगंज मंडी स्थित ओमी होटल पर खाना खाने गया था। वहां बैठकर दोनों ने शराब पी और खाना गया। रात में करीब नौ बजे दोनों दोस्त होटल से बाहर निकल रहे थे। तभी उसे वहां मौजूद सीमेंट व्यवसायी मनीष कपूर और दिनेश ने टोक दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर रूबल ने तमंचा निकाल लिया और डराने के लिए हवाई फायर किया। इसके बाद वह स्कूटी पर वहां से जाने लगे। तभी उन्हें मनीष ने पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

2 of 7
पत्नी के साथ मनीष - फोटो : अमर उजाला
उसे पीछे आते देख मोहब्बत अली चिल्लाया कि गोली मार दो वरना पकड़े जाएंगे। तभी रूबल ने तमंचा निकालकर मनीष के गोली मार दी। इसके बाद दोनों दोस्त स्कूटी पर मौके से भाग गए। पकड़े जाने के डर से रात भर दोनों शहर के बाहर रहे। उनके पास रुपये नहीं थे। 
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह करीब छह बजे दोनों रूबल के घर रुपये लेने पहुंचे, जिससे शहर से बाहर जा सकें। तभी हनुमत धाम के पास नए पुल पर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपियों के पास एक तमंचा व एक कारतूस मिला है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

4 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी एस आनंद ने बताया कि मृतक के भाई रवि कपूर की तहरीर पर चौक कोतवाली में रूबल यादव पुत्र फूल सिंह यादव निवासी मोहल्ला बिसरात और मोहब्बत अली निवासी मोहल्ला तारीन बहादुरगंज थाना सदर बाजार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रूबल यादव के खिलाफ मारपीट के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वारदात दबंगई दिखाने के लिए की गई। मोहब्बत अली रूबल के साथ था। 
विज्ञापन

5 of 7
होटल में जांच करते हुए - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग है हत्यारोपी मोहब्बत अली
रूबल यादव ने पुलिस के पूछताछ करने पर बताया कि उसने अपने साथी मोहब्बत अली के कहने पर मनीष को गोली मारी थी। आरोपी मोहब्बत अली थाना सदर बाजार क्षेत्र के तारीन बहादुरगंज का रहने वाला है। उसका एक भाई टेलीफोन एक्सचेंज के पास पान की दुकान लगाता है। जहां मोहब्बत अली कॉफी बेचता था। 

 
विज्ञापन

6 of 7
cement trader murder case - फोटो : अमर उजाला
मोहब्बत अली, उसके दो भाई और एक बहन दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक बड़ा भाई अक्सर मोहब्बत को कोई काम करने के लिए कहता था और अपराधियों की संगत से बचने के लिए समझाता था। बावजूद इसके मोहब्बत आवारागर्दी करता रहता था। वह काम-धंधे पर ध्यान देने की बजाय शराब पीना, जुआ खेलना आदि में गतिविधियों में शामिल रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग की बात बताकर बचने की कोशिश करता रहा रूबल
जब पुलिस ने रूबल से पूछताछ की तो वह बेहद शातिराना ढंग से अपना बचाव करता रहा। उसने कहा कि वह मनीष को नहीं जानता था। विवाद होने पर पहले मनीष की ओर से उस पर फायर किया गया। उसने बचाव में फायर किया, जिससे मनीष की मौत हो गई। उसने अपने पास तमंचा होने की बात स्वीकारी और कहा कि वह तमंचा लगाकर घूमा करता था। हालांकि मनीष के पास से कोई असलहा पुलिस को नहीं मिला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें