फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सुहागरात पर दुल्हन ने देखा कुछ ऐसा, भड़कते हुए पति से बोली- चाहे जो भी हो तलाक चाहिए, साथ नहीं रहूंगी

Thu, 03 Jun 2021 10:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी वाले दिन एक दुल्हन ने पति के शरीर पर कुछ ऐसा देखा कि उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन ने पुलिस को बुला लिया और तलाक के लिए अर्जी दे दी। मामला बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी का है। यहां सात फेरे लेने के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन पति के पैर पर दाग देखकर भड़क गई। दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए मायके भेजने की जिद की। ससुराल वाले दबाव डालने लगे तो उसने 112 नंबर डायल करके पुलिस बुला ली। अब उसने तलाक की अर्जी दी है। कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी एक युवती की शादी 13 मई को थाना सीबीगंज के गांव महेशपुरा निवासी एक युवक से हुई थी। जब दुल्हन शादी के बाद ससुराल पहुंची तो उसे अपने पति के पैर पर सफेद दाग दिखाई दिए। दाग देखते ही उसने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : istock
ससुराल वालों ने पहले उसे समझाया फिर दबाव डालने लगे। इस पर उसने पुलिस को कॉल कर लिया। उसने पुलिस से कहा कि पति के पैरों पर दाग हैं जो किसी गंभीर रोग के हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
इसलिए वह पति के साथ नहीं रहना चाहती लेकिन ससुराल वाले जबरदस्ती कर रहे हैं। दुल्हन ने कहा कि शादी के समय दूल्हे और ससुराल वालों ने यह बात छुपाए रखी। 
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पूरा मामला समझने के बाद पुलिस ने दुल्हन को उसकी मर्जी के मुताबिक उसके मायके पहुंचा दिया। मंगलवार को युवती ने थाने पहुंचकर पति व ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत करने के साथ ही तलाक की अर्जी भी कोर्ट में दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
पुलिस ने हालांकि सुलह कराने की कोशिश की लेकिन युवती ने दो टूक कहा कि वह पति के साथ नहीं रहेगी। उसे तलाक चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें