फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Murder: हंसी खुशी बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहा था सनी, अचानक आई 'मौत की कॉल', फफकते हुए पिता ने कही ऐसी बात, बैठ गया कलेजा

Tue, 28 Jun 2022 12:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 10
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली कैंट के सदर बाजार में तंदूरी रोटी के विवाद में रविवार करीब 11 बजे सनी (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । उसने अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए मशाल होटल में 150 रोटी का ऑर्डर दिया था। मगर होटल मालिक जीशन ने 40 रोटी देने के बाद फोन कर और रोटी देने से मना कर दिया। इसके बाद सनी अपने दोस्त बबलू उर्फ प्रजय के साथ होटल पहुंचा। यहां होटल मालिक और सनी के बीच विवाद हो गया। इस पर जीशान और उसके चचेरे भाइयों मुजीब, वाहिद और होटल के अन्य कर्मचारियों ने सनी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुजीब, वाहिद और जावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जीशान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन कई आरोपी अब तक फरार हैं।
विज्ञापन

2 of 10
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
फफक कर बोले पिता, अब इस दिन करना पड़ेगा श्राद्ध
मेरे लाल के जन्मदिन पर ही अब हर साल मुझे उसका श्राद्ध करना पड़ेगा। यह बोल एसपी सिटी रविंद्र कुमार के सामने मृतक सनी के पिता योगराज
कहते हुए बिलख पड़े। इसके बाद एसपी सिटी ने ही अपने कंधे का सहारा देकर उन्हें शांत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

3 of 10
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बड़ी तादाद में आसपास के लोगों का जमावड़ा रहा और ढांढस बंधाते रहे। आर्मी के पैराशूट बटालियन से सेवानिवृत्त हवलदार सनी के पिता योगराज ने सरहदों पर तमाम आतंकियों को ढेर होते देखा पर अपने कलेजे के टुकड़े को खून से लथपथ देख तड़प उठे। 

4 of 10
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
पिता योगराज के मुताबिक छह बजे 40 रोटी लाने के बाद साढ़े सात बजे सनी ने अपने जुड़वा बेटे लव, कुश और बेटी अनन्या, पत्नी रेनू समेत परिवार और दोस्तों के साथ बर्थ-डे केक काटा था। इसी दौरान उसकी मौत के बुलावे का फोन रोटी न देने की शक्ल में आ गया। इस पर गुस्से में बेटा सनी घर से जाने लगा तो दोस्त बबलू उसके साथ चला गया।
विज्ञापन

5 of 10
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मौत की ही खबर आई। पिता बिलखते हुए कह रहे थे कि 40 रोटी की खातिर उनके बेटे की जान चली गई, जबकि उन्होंने सरहद की सुरक्षा के लिए चलने वाले मिलिट्री ऑपरेशन में कई बार जान जोखिम में डालकर देश की रक्षा की है। इसका उन्हें यह सिला मिला है। उन्होंने कैंट पुलिस पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

6 of 10
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
थाने के पीछे वारदात पर पुलिस बेखबर
जहां सनी की हत्या हुई उसके ठीक पीछे ही थाना कैंट है। इसके बाद भी पुलिस को इस पूरे मामले की एक घंटे तक जानकारी तक नहीं थी। मौके पर पहुंचे परिजन सनी और उसके दोस्त को कैंट थाने लेकर पहुंचे तो भी पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। परिजन का आरोप था कि पार्षद हमीद का नाम सामने आने पर पुलिस ढीली पड़ गई।
विज्ञापन

7 of 10
बर्थडे मनाते हुए सनी - फोटो : अमर उजाला
सनी की हत्या के बाद पूरे दिन बंद रहा तनाव में डूबा सदर बाजार
आपको बता दें कि बरेली में सनी हत्याकांड के बाद कैंट के सदर बाजार में भारी तनाव का माहौल है। सोमवार को पूरे दिन बाजार बंद रहा। माहौल में गरमाहट के बीच हालात बिगड़ने की आशंका देखते हुए चार थानों के फोर्स के साथ भारी तादाद में पीएसी तैनात की गई है। 

8 of 10
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात करीब 11 बजे सदर बाजार में कैंट मशाल नाम से होटल चलाने वाले जीशान और उसके परिवार के लोगों ने अपने बर्थडे पर रोटी लेने आए पड़ोस के गांव चनेहटा में रहने वाले 30 वर्षीय सनी की लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी थी। 

9 of 10
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
मृतक और हत्यारोपियों के अलग-अलग संप्रदाय का होने की वजह से इस घटना के बाद सदर बाजार में रविवार रात से ही भारी तनाव फैल गया। सोमवार सुबह बाजार खुलना शुरू हुआ लेकिन घटना की जानकारी आम होने के बाद ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इससे इलाके में तनाव और बढ़ गया।
विज्ञापन

10 of 10
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
हालात बिगड़ने की आशंका से कैंट का पुलिस फोर्स थाने से निकलकर सड़कों पर आ गया। उच्चाधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद थाना प्रेमनगर, किला और सुभाषनगर के फोर्स के साथ पीएसी को भी तैनात कर दिया गया। देर शाम तक दुकानें नहीं खुलीं। लिहाजा पूरे इलाके में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें