फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Murder: बर्थ-डे के दिन रहम की भीख तक मांगता रहा सनी, आरोपियों ने पीट-पीटकर ली जान, फफक कर बोले पिता-अब इस दिन करना पड़ेगा श्राद्ध

Mon, 27 Jun 2022 01:23 PM IST
शाहरुख खान दानिश सईद, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
1 of 9
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली कैंट के सदर बाजार में तंदूरी रोटी के विवाद में रविवार करीब 11 बजे सनी (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । उसने अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए मशाल होटल में 150 रोटी का ऑर्डर दिया था। मगर होटल मालिक जीशन ने 40 रोटी देने के बाद फोन कर और रोटी देने से मना कर दिया। इसके बाद सनी अपने दोस्त बबलू उर्फ प्रजय के साथ होटल पहुंचा। यहां होटल मालिक और सनी के बीच विवाद हो गया। इस पर जीशान और उसके चचेरे भाइयों मुजीब, वाहिद और होटल के अन्य कर्मचारियों ने सनी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुजीब, वाहिद और जावर को गिरफ्तार कर लिया है। जीशान अभी पकड़ से बाहर है।

फफक कर बोले पिता, अब इस दिन करना पड़ेगा श्राद्ध
मेरे लाल के जन्मदिन पर ही अब हर साल मुझे उसका श्राद्ध करना पड़ेगा। यह बोल एसपी सिटी रविंद्र कुमार के सामने मृतक सनी के पिता योगराज
कहते हुए बिलख पड़े। इसके बाद एसपी सिटी ने ही अपने कंधे का सहारा देकर उन्हें शांत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

2 of 9
बर्थडे मनाते हुए सनी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बड़ी तादाद में आसपास के लोगों का जमावड़ा रहा और ढांढस बंधाते रहे। आर्मी के पैराशूट बटालियन से सेवानिवृत्त हवलदार सनी के पिता योगराज ने सरहदों पर तमाम आतंकियों को ढेर होते देखा पर अपने कलेजे के टुकड़े को खून से लथपथ देख तड़प उठे। 
विज्ञापन

3 of 9
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
पिता योगराज के मुताबिक छह बजे 40 रोटी लाने के बाद साढ़े सात बजे सनी ने अपने जुड़वा बेटे लव, कुश और बेटी अनन्या, पत्नी रेनू समेत परिवार और दोस्तों के साथ बर्थ-डे केक काटा था। इसी दौरान उसकी मौत के बुलावे का फोन रोटी न देने की शक्ल में आ गया। इस पर गुस्से में बेटा सनी घर से जाने लगा तो दोस्त बबलू उसके साथ चला गया। 

4 of 9
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मौत की ही खबर आई। पिता बिलखते हुए कह रहे थे कि 40 रोटी की खातिर उनके बेटे की जान चली गई, जबकि उन्होंने सरहद की सुरक्षा के लिए चलने वाले मिलिट्री ऑपरेशन में कई बार जान जोखिम में डालकर देश की रक्षा की है। इसका उन्हें यह सिला मिला है। उन्होंने कैंट पुलिस पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

5 of 9
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपी जीशान के होटल के सामने ही है मुजीब की मुर्गे की दुकान
आरोपी जीशान के होटल के सामने ही आरोपी दिव्यांग मुजीब की मुर्गे की दुकान है। मृतक सनी के दोस्त बबलू के मुताबिक झगड़ा होते ही दिव्यांग मुजीब अपनी छड़ी लेकर आ गया। उसने जातिसूचक शब्द कहते हुए हमला कर दिया। इस दौरान होटल में पहले से मौजूद लगभग 20 से 25 लोग लाठी-डंडे लेकर हमलावर हो गए। सनी रहम की भीख तक मांगता रहा, लेकिन आरोपी नहीं रुके और बबलू के सामने ही उसकी जान ले ली।
विज्ञापन

6 of 9
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों का चाचा है सपा पार्षद
आरोपी जीशान का सगा चाचा हमीद सपा से पार्षद है। उसकी वजह से ही आरोपी दबंगई दिखाते हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक हमीद ने ही अपने भतीजों को छूट दे रखी है। पुलिस से उनकी सांठगांठ है।

 
विज्ञापन

7 of 9
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
थाने के पीछे वारदात पर पुलिस बेखबर
जहां सनी की हत्या हुई उसके ठीक पीछे ही थाना कैंट है। इसके बाद भी पुलिस को इस पूरे मामले की एक घंटे तक जानकारी तक नहीं थी। मौके पर पहुंचे परिजन सनी और उसके दोस्त को कैंट थाने लेकर पहुंचे तो भी पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। परिजन का आरोप था कि पार्षद हमीद का नाम सामने आने पर पुलिस ढीली पड़ गई।

8 of 9
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी से बोले परिजन पुलिस ने भगा दिया
जिला अस्पताल पहुंचे एसपी सिटी रविंद्र कुमार से मृतक सनी के परिजन ने कहा कि कैंट पुलिस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। आरोप है कि जब परिजन घायल सनी और बबलू को लेकर कैंट थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनसे अभद्रता की। विरोध करने पर थाने से भगा दिया। इस पर एसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

9 of 9
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
सुबह तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो देंगे धरना
पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी सुबह तक गिरफ्तार नहीं हुए वे डीएम, एसएसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ जाएंगे। आरोप है कि कैंट पुलिस पार्षद हमीद के साथ दोस्ती निभा सकती है। इसके बाद उन्हें एसपी सिटी ने उन्हें बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से दो को सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली में रखा गया है। इसके बाद जाकर परिवार शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें