फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली गोलीकांड: केपी यादव ने जुटाए थे गुंडे, सप्लायर से खरीदे थे हथियार, सड़क पर बरसाईं थीं अंधाधुंध गोलियां

Sun, 30 Jun 2024 10:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी केपी यादव, सुभाष लोधी - फोटो : अमर उजाला
बरेली के पीलीभीत बाइपास पर प्लॉट को लेकर हुई फायरिंग के मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर केपी यादव रिठौरा का सभासद है। फायरिंग कांड में उसकी अहम भूमिका रही। मामले में नामजद होने के बाद एनकाउंटर के खौफ से वह एक से दूसरे शहर में शरण लेता घूम रहा था। पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ के दौरान केपी यादव और उसके साथी सुभाष लोधी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। 

पीलीभीत बाइपास के गोलीकांड में केपी यादव ने राजीव राना से प्लॉट खाली कराने का ठेका 30 लाख में लिया था। उसने ही बदमाशों को जुटाकर उन्हें हथियार मुहैया कराए थे। रात में शराब पार्टी करने के बाद सुबह इन लोगों ने बवाल किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
राजीव राना और केपी यादव - फोटो : अमर उजाला
गोलीकांड में इस्तेमाल हथियार दो नामी तस्करों से खरीदने की बात सामने आ रही है। एक रात पहले केपी यादव के बुलाए गुंडे और सुभाष लोधी जैसे दोस्त राना के होटल सिटी स्टार समेत उसके साझीदार चांद मियां के होटल सीके वैली में रुके थे। सुबह इन्होंने फायरिंग की थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
मुठभेड़ में दबोचे गए दोनों बदमाश - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके मोबाइल फोन की हिस्ट्री चेक करने के बाद कुछ देर पूछताछ भी की। पता लगा कि केपी और सुभाष साथ ही भागे थे। दोनों सहारनपुर, मुरादाबाद आदि जिलों में शरण लेते घूम रहे थे। हाल ही में संभल जिले के चंदौसी पहुंचे थे। वहां से बरेली पुलिस को इनका सुराग मिल गया। सुभाष लोधी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी का रिश्ते का भतीजा है और कई मौके पर अपने चाचा पर भी फायरिंग कर चुका है। 
 

4 of 5
हिस्ट्रीशीटर केपी यादव - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के परिवार का है पुलिस कनेक्शन
हिस्ट्रीशीटर केपी यादव ने रिठौरा में काफी रसूख बना रखा है। शहर में अपराध करके वह रिठौरा में कमाई खर्च करता है और क्षेत्र में रॉबिनहुड जैसी छवि बना रखी है। इसी वजह से वह दोबारा सभासद बन गया है। केपी की मां पुलिस विभाग में फॉलोअर हैं और शहर के ही एक दफ्तर में तैनात हैं। स्टाइल में रहने के शौकीन केपी का बचपन से पुलिस से जुड़ाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरेली गोलीकांड के आरोपियों की संपत्तियों पर चल चुका है बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
केपी यादव की संपत्तियों पर भी बीडीए की नजर
पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड के आरोपी हिस्ट्रीशीटर केपी यादव की संपत्तियों पर भी बीडीए की नजर है। माना जा रहा है कि जल्द ही उसकी संपत्तियों पर बीडीए का बुलडोजर गरज सकता है। बीडीए के सूत्रों के मुताबिक केपी का घर व एक अन्य बिल्डिंग निशाने पर हैं। सोमवार को बीडीए की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें