फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में बदायूं का बवाल और आगजनी: बच्चों के लहूलुहान शव देख भड़के लोग, पुलिस चौकी फूंकने को डाला पेट्रोल

Wed, 20 Mar 2024 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
1 of 18
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
Badaun Murder News: बदायूं में दो बच्चों की निर्मम हत्या के बाद मोहल्ले के बच्चे -बच्चे में रोष फैल गया। जिसके हाथ में जो भी लगा लेकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। युवाओं ने सबसे पहले तो आरोपी के खोखे को तहस-नहस कर दिया। वहीं पुलिस चौकी के पास लगे खोखों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस मामले को संभाल पाती कि भीड़ ने पुलिस को पीछे हटने को मजबूर कर दिया। भीड़ ने सबसे पहले मंडी चौकी घेर ली। देखते ही देखते पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस जहां भीड़ को संभाल रही थी। 
विज्ञापन

2 of 18
मृतक बच्चों की मां को संभालते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं परिजनों को कठोर कार्रवाई से लेकर फांसी की सजा दिलाने की बात भी कह रही थी। भीड़ ने आस-पास के चार खोखे आग के हवाले कर दिए। पुलिस प्रशासन एक तरफ आग बुझा रही थी वहीं भीड़ को काबू करने का काम भी पुलिस कर प्रशासन कर रहा था।
 
विज्ञापन

3 of 18
घटना के बाद सड़क पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
इतनी पुलिस न होती तो फूंक देते सभी दुकानें
भीड़ के अंदर ऐसा रोष दिखा कि अगर पुलिस इतनी बड़ी संख्या में नहीं होती तो शायद कई दुकानें जल गई होती। पुलिस प्रशासन के साथ पैरामिलेट्री फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। इसी के साथ जिले भर के थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई।अगर समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो मोहल्ले में लगे रोड़ किनारे की सभी दुकानें युवा फूंक देते।

4 of 18
लोगों ने आरोपी के सैलून से सामान निकालकर फूंका - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के छुपे होने की आशंका में दुकान फूंकने पर हुए आमादा
साजिद ने दो बच्चों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसके दो भाई घटना के समय घर के सामने सैलून चलाते थे। घटना के बाद मची अफरा-तफरी में कौन कहां भागा इसका किसी को पता भी नहीं है। लेकिन मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि सामने बनी दुकान में एक आरोपी बंद है। 

 
विज्ञापन

5 of 18
सड़क पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस दुकान को तोड़ने और उसमें आग लगाने पर लोग आमादा हो गए। पुलिस ने बवाल बचाने को दुकान को नहीं खोलने दिया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जो भी दोषी होगा उसको कठोर सजा दी जाएगी। 

 
विज्ञापन

6 of 18
घटना के बाद मौके पर फोर्स और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मुख्य हत्यारोपी साजिद और उसके सगे भाई पर एफआईआर
ठेकेदार विनोद ठाकुर ने मुख्य हत्यारोपी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसएसपी आलोक प्रियादर्शी के मुताबिक तहरीर में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है लेकिन विनोद का कहना है कि दोनों हत्यारोपी मंगलवार शाम उनके घर आए। जावेद घर के बाहर बैठा रहा। पत्नी चाय बनाने गई कि साजिद ने दोनों बच्चों को छत पर लेजाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

7 of 18
लोगों ने आरोपी की दुकान का सामान फूंका - फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने पुलिस चौकी फूंकने के लिए डाल दिया था पेट्रोल
वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी घेर ली थी। चौकी फूंकने के लिए पेट्रोल भी डाल दिया था। भीड़ को शक था कि आरोपी पुलिस चौकी में मौजूद है। भीड़ के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने मझिया रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया। इससे पुलिस चौकी के पास जाम लग गया।
 

8 of 18
देर रात धरने पर बैठा पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ को चौकी से हटाया। इसके बाद भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ पर काबू पाया। इस बीच लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस को डंडे भी फटकारने पड़े।
 

9 of 18
मुख्य आरोपी साजिद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अफसरों के साथ विधायक भी पहुंचे, परिजनों को दी सांत्वना
अपर पुलिस महानिदेशक पीसी मीना, आईजी राकेश कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी घटना के बाद मौके पर पहुंच गए। शहर विधायक महेशचंद्र गुप्ता भी विनोद ठाकुर के घर पहुंचे और परिवार को ढांढ़स बंधाया। अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।

10 of 18
मृतक बच्चों की मां को संभालते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में दो भाइयों की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी किया ढेर
आपको बता दें कि बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। जिस जगह वारदात हुई वह मंडी समिति पुलिस चौकी से सिर्फ 500 मीटर दूर है। 

 

11 of 18
घायल इंस्पेक्टर, आरोपी साजिद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के दूसरे समुदाय के होने से गुस्सा भड़क उठा। जाम लगाकर हंगामा करते हुए दूसरे समुदाय के तीन खोखों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी साजिद को मौके से करीब दो किमी. दूर पुरानी चांदमारी के पास घेराबंदी कर मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस हत्या की वजह पता कर रही है।

 

12 of 18
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, बाबा कॉलोनी में मजिया रोड के रहने वाले ठेकेदार ‘हर घर जल योजना’ के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराते हैं। उनके मकान के सामने ही कस्बा सखानू के रहने वाले साजिद की बाल काटने की दुकान है। विनोद की पत्नी संगीता अपने मकान के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। 

 

13 of 18
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते दोनों परिवारों के काफी अच्छे संबंध थे। साजिद का उनके घर आना-जाना भी था। मंगलवार रात संगीता तीन बच्चों आयुष, अहान और पीयूष (8) के साथ घर पर थीं, जबकि विनोद लखीमपुर खीरी गए हुए थे। साजिद शाम चार बजे दुकान बंद करके चला गया था।
 

14 of 18
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
मुलाकात के लिए आया और ऊपर ले जाकर मार डाला
साजिद रात आठ बजे अपने दो साथियों के साथ आया तो संगीता उनके लिए चाय बनाने अंदर को चली गईं। तभी साजिद उनके दो बेटों आयुष और अहान को अपने साथ ऊपर ले गया। साथ ही, पीयूष से पानी लाने के लिए कहा। जब तक वह पानी लेकर ऊपर पहुंचा तब तक साजिद ने धारदार हथियार से आयुष और अहान की हत्या कर दी। 

 

15 of 18
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
सामने आए पीयूष पर भी चाकू से वार किया तो वह चीखता हुआ नीचे भागा। पीयूष के पीछे साजिद भी दौड़ा तो यह देख मां ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और मां-बेटे को बाहर खींचकर दरवाजा बंद कर दिया।

 

16 of 18
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की दुकान के साथ, चार दुकानें फूंकी
सूचना पर पहुंची पुलिस साजिद की तलाश में जुट गई। इस बीच आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। नृशंस हत्या देख उनका गुस्सा बढ़ने लगा। इधर आक्रोशित भीड़ ने साजिद की दुकान तोड़कर सामान निकाला और सड़क पर रखकर फूंक दिया। आसपास के चार दुकानों को आग के हवाले कर दिया। लोग एक समुदाय के धर्मस्थल तक पहुंच गए लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

 

17 of 18
Badaun double murder - फोटो : अमर उजाला
भारी संख्या में बल तैनात
आगजनी के बाद गुस्साए लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां घेराव कर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर एसएसपी पहुंचे और अन्य अफसरों के साथ मिलकर उन्हें समझाया। क्षेत्र में हालात नियंत्रण के लिए भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया। बाद में खबर मिली कि साजिद को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।


 
विज्ञापन

18 of 18
बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बंद करा दिया बाजार
वारदात के बाद हालात बेकाबू होते देख एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस को शहर के सभी बाजार बंद कराने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने शहर भर की दुकानें बंद करा दीं। पुलिस को डर था कि कहीं मामला और ज्यादा न भड़क जाए, लेकिन पुलिस की सूझबूझ ने स्थिति बिगड़ने से बचा ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें