यूपी के पीलीभीत जिले की कोतवाली बीसलपुर के गांव खांडेपुर के रहने वाले बीए के छात्र ने इंस्टाग्राम पर लगातार छह पोस्ट करने के बाद जहर खाकर जान दे दी। परिवार का कहना है कि पढ़ाई को लेकर पिता की डांट के बाद छात्र ने यह कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया पर रास्ते में ही छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद छात्र की पोस्ट चर्चा का विषय बनी हैं। पुष्प कुमार का 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बरेली के एक कॉलेज में बीए का छात्र था। अंकित के चाचा पवन पटेल ने बताया कि अंकित का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह नौ बजे उसके पिता ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर अंकित बीसलपुर चला आया और बस स्टैंड के पास सुबह 11 बजे उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन
2 of 8
BA Student Suicide
- फोटो : अमर उजाला
अंकित की मां माया देवी के लिए यह जज्बात और उससे उपजे दर्द के बेइंतहा तक हो जाने का अंजाम है। उनकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। माया देवी बार-बार यही कह रहीं थीं - कहां गया मेरे कलेजे का टुकड़ा। कोई तो उसे वापस बुलाओ। मैं उसके बिना कैसे रहूंगी। इसके साथ ही वह तेजी से रोने लगीं तो साथ में बैठी पड़ोस की महिलाओं ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन
3 of 8
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
धीरज दिलाया तो वह बोलीं - पता नहीं अंकित ने अचानक इतना आत्मघाती कदम कैसे उठा लिया। माया देवी का कहना था अंकित अपने पिता से भले ही कुछ छुपा लेता हो लेकिन उनसे कुछ नहीं छुपाया। खुद की जान देने की बात कब उसके दिमाग में आई और उसने कब क्या सोचा, इससे बेखबर रहीं। वह हमेशा उसके मन का ही खाना बनाती थीं।
4 of 8
BA Student Suicide
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम पर उसके 1441 फॉलोअर्स हैं। अंकित ने जहर खाने के पहले 16 घंटों में पांच स्टोरी शेयर की। पहली स्टोरी गुरुवार को देर शाम 8 बजे, दूसरी रात 9 बजे और तीसरी स्टोरी रात 10 बजे शेयर की। शुक्रवार को चौथी स्टोरी सुबह 7 बजे, पांचवी 9 बजे और आखिरी स्टोरी दोपहर 10 बजे शेयर की। दोपहर 12 बजे जहर खा लिया।
विज्ञापन
5 of 8
BA Student Suicide
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम की छह स्टोरी
अंकित ने मौत से पहले इंस्टाग्राम पर अपनी बात कहने का प्रयास करते हुए कई स्टोरी वायरल की थीं। पहली स्टोरी में उसने लिखा मूड ऑफ है, बहुत ज्यादा
परेशान हूं जिंदगी से, कल जा रहा हूं भगवान के पास। दूसरी स्टोरी में दिखाया जा रहा है कि एक युवक पेड़ के पास बैठा है। लव सांग बज रहा है और युवती कह रही है कि कहीं एक दिन ऐसा न हो जाए कि तुम मुझे ढूंढते रह जाओ और युवक को धक्का दे देती है मगर युवक मृत मिलता है।
विज्ञापन
6 of 8
BA Student Suicide
- फोटो : अमर उजाला
तीसरे सीन में युवक का रोता हुआ चेहरा है और दिल टूटा...सांग बज रहा है। चौथे सीन में युवक मृत होता है और युवती उसके चेहरे को पकड़कर रोती दिख रही है। पांचवें सीन में जिंदगी के लास्ट दिन का मैसेज है। चांद कहां सुबह को छोड़कर...गीत बज रहा है। छठे सीन में सॉरी मम्मी पापा मै जा रहा हूं और मैनू माफ करिए मां मेरी... मैं इस जन्म में तेरा हो न पाया... गीत बज रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
काश...आत्मघाती कदम उठाने से पहले अंकित बताता अपनी इच्छा
आत्महत्या करने वाले अंकित के घरवालों को इस बात का काफी मलाल है कि अंकित ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन लोगों को इच्छा नहीं बताई।
अंकित के दादा राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि अंकित उन्हें सबसे ज्यादा प्यारा था। पूरे परिवार का दुलारा था। अंकित अपनी हर बात उन्हें बताता था
लेकिन पता नहीं क्या हो गया कि उसने यह बात उन्हें नहीं बताई। पिता पुष्प कुमार का कहना है कि वह अपने लाड़ले बेटे को रोज अपने साथ अपनी दुकान पर ले जाते थे। अंकित की कोई भी बात उनसे छुपी हुई नहीं थी, लेकिन अंकित ने अचानक आत्महत्या का जो फैसला लिया, इसकी सही वजह वह नहीं समझ पा रहे हैं।
बहन बोली- पता नहीं भाई को किसकी नजर लग गई
बहन रोशनी का कहना है अंकित उनके घर का सितारा था। पता नहीं किस की नजर लग गई जो यह दिन देखना पड़ा। दूसरी बहन चांदनी का कहना है कि उनके भाई के निधन से उनके घर में जो क्षति हुई है वह कभी पूरी नहीं हो पाएगी। अंकित के चचेरे भाई शिवम का कहना है कि अंकित में कोई कमी नहीं थी। मौसेरे भाई गांव जोगीठेर निवासी अरुण का कहना है कि अंकित को किसी की नजर लग गई।