पुलिस चौकी के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नौकरी करता था रोहित
निरपुड़ा गांव के मोहित ने बताया कि उसका भाई रोहित राणा (21) मेरठ की निजी कंपनी में नौकरी करता था, जो शुक्रवार को मेरठ से घर आ गया था। शनिवार की सुबह पुलिसकर्मी उसके भाई रोहित, अभिनव, सोहित, सोहित के भाई रोहित को पकड़कर नलकूपों में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए भड़ल पुलिस चौकी पर ले गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अभिनव, सोहित, सोहित के भाई रोहित को छोड़ दिया, जबकि उसके भाई रोहित को कमरे में बंद कर दिया। शनिवार शाम करीब पांच बजे अपने भाई से मिलने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने मिलने नहीं दिया और उन्हें वहां से भगाने लगे।