फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दफन हो गया था विक्रांत की हत्या का राज, राखी के कत्ल के बाद हुआ खुलासा; बागपत से सहारनपुर तक चला खूनी खेल

Sat, 02 May 2026 02:29 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

डूडा कर्मी विक्रांत की मौत का राज दफन हो गया था, बागपत की राखी कश्यप की हत्या के बाद पूरे मामले से पर्दा हट गया। बागपत से सहारनपुर तक खूनी खेल खेला गया। पढ़ें विक्रांत और राखी के प्यार से मर्डर मिस्ट्री तक की कहानी।
विज्ञापन
1 of 14
Saharanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
डूडा कर्मी विक्रांत की मौत का राज उसके अंतिम संस्कार के साथ ही दफन हो गया था। 17 अप्रैल को बड़गांव थाना पुलिस ने शव नहर से बरामद किया। 72 घंटे तक पहचान नहीं होने पर शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया। राखी कश्यप की हत्या के बाद विक्रांत की मौत का राज भी सामने आ गया। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर विक्रांत की पहचान की।

बता दें, कि आरोपियों ने विक्रांत का शव दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर से नीचे नहर में फेंका था, जिसे कपड़े में बांधा गया था। आरोपियों ने इस मकसद से शव यहां लाकर फेंका था कि वह पानी में आगे चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शव वहीं पर झाड़ियों में फंस गया। 17 अप्रैल को पुलिस को शव मिला। 
 
विज्ञापन

2 of 14
विक्रांत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
72 घंटे तक उसे पहचान के लिए रखा गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद बड़गांव पुलिस ने लावारिस मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इससे विक्रांत की मौत का राज दफन हो गया था।

 
विज्ञापन

3 of 14
राखी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लावारिस मानकर पुलिस ने भी खास सक्रियता नहीं दिखाई। 10 दिन बाद यानी 27 अप्रैल को मिर्जापुर थाना क्षेत्र में राखी कश्यप का शव मिलने के बाद विक्रांत हत्याकांड का पर्दा भी उठ गया। विक्रांत के परिजन बड़गांव थाने पहुंचे और कपड़ों के आधार पर उन्होंने पहचान की। 

 

4 of 14
राखी कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया था कि शरीर में गोली का निशान था और अन्य हिस्सों पर भी चोट मारी गई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

5 of 14
राखी कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिनसे खतरा बताकर बनवाया शस्त्र लाइसेंस वही करेंगे पैरवी
राखी कश्यप की हत्या की पैरवी अब वहीं लोग करेंगे, जिनसे जान का खतरा बताकर उसने अपना शस्त्र लाइसेंस बनवाया था। उसके मायके वाले अब पैरवी करने की तैयारी में लग गए और शुक्रवार को सहारनपुर भी गए।

 
विज्ञापन

6 of 14
श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करते राखी के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात साल पहले मेरठ के घाट पांचली में शादी होने के बाद राखी कश्यप का पति से विवाद हो गया। इस दौरान उसने दूसरे युवक के साथ शादी कर ली, लेकिन उससे भी विवाद हो गया। इसको लेकर मायके वालों से उसके संबंध खराब हो गए और घर पर आना जाना भी कम कर दिया।
 
विज्ञापन

7 of 14
फार्म हाउस की दीवार खून की छींटें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति और मायके वालों से जान का खतरा जताकर राखी कश्यप ने न्यायालय में याचिका दाखिल कर शस्त्र लाइसेंस बनवाने की मांग की। वहां से डीएम के लिए निर्देश हुए और उसका दो साल पहले पिस्टल का लाइसेंस बन गया।

 

8 of 14
राखी कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसी पिस्टल से पहली गोली चलाने के कारण दो हत्या हुई। उसकी पिस्टल से डूडा कर्मी विक्रांत को गोली मारी गई और उसकी हत्या का राज छुपाने के लिए राखी की हत्या की गई। 
 

9 of 14
भाजपा नेता सुधारस चौहान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रांत और राखी का कत्ल करने वाले भाजपा नेता गिरफ्तार
बागपत के डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत और उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की हत्या में वांछित भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान को बागपत पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह चौहान इन्क्लेव स्थित अपने घर में छिपा था। 

 

10 of 14
भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद चर्चा करते कॉलोनी के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ौत रोड स्थित उसके कार्यालय से राखी की हत्या में प्रयुक्त खून से सना दाव बरामद कर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जब्त कर ली है। इस दोहरे हत्याकांड में शामिल सुधारस का साथी कपिल चौहान पहले ही पकड़ा जा चुका है।

 

11 of 14
भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद चर्चा करते कॉलोनी के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार को पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज के गोविंदपुर निवासी विक्रांत और अर्जुनपुरम की राखी कश्यप में प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करने वाले थे। शादी की खुशी में 15 अप्रैल की रात को राखी के घर पर हुई पार्टी में विक्रांत के साथ भाजपा नेता सुधारस चौहान और कपिल चौहान भी शामिल थे। 

 

12 of 14
जिला अस्पताल में मोर्चरी के बाहर खड़े राखी के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां किसी बात को लेकर विवाद होने पर राखी ने विक्रांत की जांघ में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। वहां से वह विक्रांत को सहारनपुर के बड़गांव ले गए और मुंह पर पत्थर से वार कर शव को नहर में फेंक दिया। 

 

13 of 14
बागपत के चौहान एंक्लेव में घर पर जाता भाजपा नेता सुधारस चौहान (लाल घेरे में ) - फोटो : विडियोग्रैब
पुलिस का कहना है कि विक्रांत की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद राखी से पूछताछ की जाने लगी तो सुधारस को फंसने का डर सताने लगा। सुधारस 25 अप्रैल की रात में अपने साथी कपिल चौहान के साथ मिलकर राखी को सहारनपुर के रजापुर नौगांव के फार्म हाउस पर ले गया। वहां चाकू से गला रेतने के बाद दाव से वार कर उसकी हत्या कर दी। 

 
विज्ञापन

14 of 14
राखी की भाभी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसका खुलासा कपिल ने बृहस्पतिवार को पकड़े जाने पर किया। इसके बाद से बागपत और सहारनपुर पुलिस सुधारस की तलाश में जुट गई। शुक्रवार दोपहर सुधाकर के बड़ौत स्थित चौहान इन्क्लेव में होने की सूचना पर बागपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सहारनपुर पुलिस सुधारस को अपने साथ ले गई।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें