बागपत: मारपीट का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने धारा 147, 148, 323, 504, 506 और 7 सीएलए एक्ट में मामला पंजीकृत किया था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपी हरेंद्र, शिवाजी और पूर्णमासी पुत्र वीर बहादुर, अनिल और धनी पुत्र हरेंद्र निवासी रामबाग कॉलोनी, दूसरे पक्ष के आशु और विक्की पुत्र सुरेंद्र और नरेंद्र पुत्र घासीराम निवासी विश्वकर्मा मंदिर को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। इस दौरान एसपी अभिषेक सिंह भी कोतवाली पहुंचे और आपस में मारपीट करने वाले चाट विक्रेताओं और कर्मचारियों को भविष्य में मारपीट न करने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी यदि भविष्य में मारपीट हुई तो दुकानें बंद करा दी जाएगी।