फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: भयभीत हैं बाजार के सभी दुकानदार, लगा रहे सुरक्षा की गुहार, वारयल वीडियो से बदल गया पूरा माहौल, तस्वीरें

Wed, 24 Feb 2021 01:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
बागपत: बाजार के सभी दुकानदारों में भय हैं। - फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के बड़ौत नगर में अतिथि भवन के पास चाट दुकानदारों में ग्राहकों को लेकर हुए संघर्ष के बाद माहौल पूरी तरह से बदल गया है। आसपास के रहने वाले दुकानदार भयभीत हैं और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मामले को लेकर चर्चा करते दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
ये बोले ज्वैलर्स व दुकानदार
ज्वैलर्स प्रभात कुमार जैन ने कहा कि इस तरह का झगड़ा पहले कभी नहीं देखा। यह बहुत गलत है। सरेआम सड़क पर गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ज्वैलर्स ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
बाजार में कुछ दुकानें मंगलवार को बंद रही - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी अमित जैन और मोंटी जैन का कहना है कि झगड़े को देखकर दुकान पर बैठे ग्राहक भी काफी घबरा गए थे। कुछ भी हो सकता था। उस समय दुकान में रखा कीमती सामान भी चोरी हो सकता था। आए दिन इन दुकानदारों में झगड़ा होता रहता था।

अक्षत जैन ने कहा कि वे एसपी से भी इस मामले में मिलकर इस मार्ग पर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था कराने की मांग करेंगे।

4 of 5
दुकानदार हरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
पूरे दिन दुकानें रही बंद, चाट के शौकीन मासूम लौटें
नगर के अतिथि भवन के पास ग्राहक को लेकर चाट विक्रेताओं और उनके कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट के बाद दूसरे दिन मारपीट करने वाले दुकानदारों और आसपास मौजूद दुकानदारों की दुकानें बंद रही। इस दौरान कई ग्राहक जो चाट खाने आए थे, दुकान बंद होने के चलते उन्हें वहां से मासूम लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बागपत: मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
पूरे दिन होती रही मारपीट व वायरल वीडियो की चर्चा
ग्राहक को लेकर चाट विक्रेताओं के बीच हुई मारपीट की चर्चा पूरे दिन नगर में रही। इस दौरान लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को लेकर भी आपस में बातचीत की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें