फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Results 2022: बागपत में मचा ऐसा बवाल, दो घंटे जमकर पथराव, अफसरों ने दौड़कर बचाई जान, खौफनाक हैं तस्वीरें

Thu, 10 Mar 2022 10:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Uttar Pradesh Election Result 2022: बागपत जनपद में बड़ौत विधानसभा का परिणाम घोषित होते ही रालोद कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। समझाने पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े।
विज्ञापन
1 of 9
Election Result 2022: बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में बड़ौत विधानसभा का परिणाम घोषित होते ही रालोद कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। समझाने पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब दो घंटे चले इस बवाल में 12 पुलिस कर्मी और 15 रालोद कार्यकर्ता घायल हो गए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बवाल करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। 

बड़ौत विधानसभा सीट की मतगणना में आगे चल रहे रालोद प्रत्याशी जयवीर तोमर आखिरी राउंड में केवल 315 वोट से हार गए। मतगणना केंद्र के बाहर बैठे रालोद कार्यकर्ताओं को इस बारे में पता चला तो उन्होंने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

2 of 9
Election Result 2022: बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हजारों कार्यकर्ता सड़क पर आ गए और हंगामा करने लगे। समझाने पहुंची पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन

3 of 9
Election Result 2022: बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बवाल को शांत करने के लिए लाठियां भांजनी शुरू कर दी। आंसू गैस के गोले भी छोड़े। 

4 of 9
Election Result 2022: बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं करीब दो घंटे चले इस बवाल में सीओ खेकड़ा युवराज सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली तपेश्वर सागर, इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी, बालैनी इंस्पेक्टर कोशलेंद्र सिंह, खेकड़ा इंस्पेक्टर देवेश शर्मा, कांस्टेबल देवेश कसान, मनोज, कपिल यादव समेत करीब 12 पुलिस कर्मियों को चोट लगी है। 
विज्ञापन

5 of 9
Election Result 2022: बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला
उधर, रालोद के भी करीब 15 कार्यकर्ता भी घायल हो गए, जिनमें अजय, प्रवीण, जितेंद्र, राहुल आदि शामिल है। 
विज्ञापन

6 of 9
Election Result 2022: बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंचे एसपी नीरज कुमार जादौन व डीएम राजकमल यादव ने बवाल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

7 of 9
Election Result 2022: बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला
मतगणना केंद्र के बाहर बवाल करने वालों की वीडियो और फोटो के आधार पर पहचान कराई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिनकी भी पहचान होती है, उन सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी

बड़ौत सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद हुआ बवाल
बागपत जनपद की बड़ौत सीट पर काफी करीबी मुकाबला रहा। यहां भाजपा के केपी मलिक ने 315 वोट से रालोद के जयवीर सिंह तोमर को हराकर जीत दर्ज की। छपरौली सीट से रालोद के अजय कुमार ने 29508 वोट से भाजपा के सहेंद्र रमाला को हराकर जीत दर्ज की। केपी मलिक की जीत के बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

9 of 9
meerut newsElection Result 2022: हार के बाद मायूस हुए प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत विधानसभा सीट
कृष्णपाल मलिक    भाजपा    90931 
जयवीर तोमर    रालोद    90616 
अंकित शर्मा    बसपा    11244
राहुल कुमार    कांग्रेस    1849
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें