उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत विधानसभा सीट पर मतगणना के अंतिम दौर में बड़ा हंगामा हो गया। बताया गया कि यहां बड़ौत सीट पर भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक की जीत की सूचना मिलते ही रालोद कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
2 of 6
बागपत में बवाल।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि रालोद कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मौके पर जमकर पथराव हो गया। वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। लेकिन मामला थमने के बजाय और बढ़ गया।
विज्ञापन
3 of 6
Election Result 2022: बागपत में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान रालोद के 10 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। वहीं कई पुलिस कर्मी भी चपेट में आकर घायल हुए हैं। फिलहाल मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
4 of 6
meerut newsElection Result 2022: हार के बाद मायूस हुए प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि रालोद कार्यकर्ताओं ने बड़ौत सीट पर गड़बड़ी का आरोप लगाकर दोबारा मतगणना कराने की बात कही, जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और रालोद कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। कुछ देर चले हंगामे के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी जान बचाकर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 6
Election Result 2022: बागपत में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस से गोले चलाए। इसके बाद बवाल बढ़ता गया। 10 रालोद कार्यकर्ताओं के साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
Election Result 2022: बागपत में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
तकरीबन दो घंटे जमकर हंगामा जारी है। यहां रालोद कार्यकर्ताओं ने इस कदर पत्थर बरसाए कि पुलिसकर्मी खुद अपनी जान बचाने के लिए दौड़ते नजर आए। रालोद कार्यकर्ताओं का कहना है कि बड़ौत सीट पर गड़बड़ी हुई है। इसी वजह से यह बवाल हुआ है।