Builder Ajay Chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड से भी कनेक्शन, दीपिका पादुकोण कर चुकी प्रचार
एस ग्रुप के अजय चौधरी का बॉलीवुड और तमिल सिनेमा (टॉलीवुड) से भी जबरदस्त कनेक्शन था। सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अभिनेत्री कीर्ति सेनन, हर्षाली मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया जैसे चर्चित चेहरे एस ग्रुप से विज्ञापन या ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़े हुए थे। वर्ष 2016 में गौरी खान ब्रांड एंबेसडर के रूप में ग्रुप से जुड़ी थीं।
इस दौरान गौरी खान की कंपनी एस ग्रुप के एक प्रोजेक्ट में इंटीरियर डिजाइनर भी थी। वहीं, फुटबॉल के शौकीन अजय ने इंडियन सुपर लीग के लिए बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के स्वामित्व वाली टीम मुंबई एफसी के साथ साझेदारी की भी घोषणा की थी। इसके अलावा शाहरुख की बिग बजट फिल्म जीरो के पोस्टर रिलीज पर भी एस ग्रुप का नाम दिखा था।