फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, गांव के प्रधान शब्बीर और पूर्व प्रधान रईस सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आबादी से सटे दो कब्रिस्तान में तीन दिन पहले लोगों ने चार कब्रें उखड़ी हुईं देखी थीं। इसकी जानकारी उन्होंने गांव के अन्य लोगों को दी। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दोनों कब्रिस्तान से चार-पांच कब्रें उखड़ी हुईं थीं, जिनमें शवों के कुछ अवशेष गायब थे।