बिजनौर में बारिश
- फोटो : Amar Ujala
बुधवार को सुबह से ही बिजनौर शहर व देहात में झमाझम बारिश शुरू हो गई। अच्छी बारिश होने से मौसम में गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली, वहीं जलभराव से राहगीरों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। गंगा समेत अन्य नदियों में उफान बरकरार है। बारिश से खादर क्षेत्र में फसलों को जरूर नुकसान है, लेकिन अन्य क्षेत्र में गन्ना, धान के लिए बारिश लाभकारी बनी हुई है।
किसानों का कहना है कि इस समय बारिश फसलों के लिए अच्छी है, लेकिन बारिश के साथ हवा चली तो गन्ना व पशु चारा गिर जाएगा। वहीं जनपद में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पूछा एक से कक्षा 12 तक के स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया। मंगलवार को दिन में कई बार रुक-रुक कर बारिश हुई और बीती रात से बारिश जारी है।