फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को चुकानी होगी कीमत, पढ़िए! CM योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें

Thu, 26 Oct 2023 04:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सुरक्षा और समृद्धि के नए परिवेश में हम प्रवेश कर चुके हैं। कहा कि किसान की संपत्ति पर कोई जबरन कब्जा नहीं कर पाएगा। व्यापारी का उत्पीड़न नहीं कर पाएगा। जो करेगा उसे उसकी कीमत ब्याज सहित चुकानी पड़ेगी। किसी बेटी की सुरक्षा के साथ किसी उचक्के को खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी, क्योंकि यही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। आगे पढ़ें सीएम योगी के भाषण की दस बड़ी बातें।
विज्ञापन

2 of 9
बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी बहन की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी और जो खिलवाड़ करेगा, उसे उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 9
बागपत में सीएम योगी - फोटो : Amar Ujala
किसानों को चिंतित होने की नहीं जरूरत
कहा कि किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है डबल इंजन की सरकार किसानों के साथ में है। बागपत में मैंने देखा कि यहां पर क्या शानदार गन्ना पैदा होता है। याद रखना जब हम 2017 में आए थे तो 2010 से गन्ने का भुगतान नहीं हुआ था, लेकिन आज हर साल गन्ने का भुगतान किया गया।

कोरोना काल में अन्य जगहों की चीनी मील बंद हो गई, लेकिन हमने सभी चीनी मिलों को चलने दिया और मैं सभी को अस्वस्थ करता हूं कि गन्ना मूल्य का हर हाल में भुगतान होगा। अन्यथा आरसी काटने की तैयारी कर ली गई है। उनकी सारी चीनी जब्त करके चीनी मिल बेचकर किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान हर हाल में करेंगे।

4 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
चौधरी चरणसिंह को किया याद
कहा  कि रमाला शुगर मिल चौधरी चरण सिंह की विरासत थी, लेकिन किसी ने उसे और ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार आई तो हमने उसका विस्तारिकरण कर चौधरी चरण सिंह को वास्तव में असली श्रद्धांजलि दी। चीनी मिल के विस्तारीकरण का कार्य योजना अभी तैयार हो चुकी है। आने वाले दिनों में बागपत में जमीन के दाम आसमान छूते हुए दिखाई देंगे, लोगों को उनके घरों पर ही रोजगार देंगे। 
विज्ञापन

5 of 9
सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
सांसद सत्यपाल मलिक की सीएम योगी ने की सराहना
सीएम योगी ने कहा कि बागपत का नौजवान ऊर्जावान है। कहा कि डॉ सत्यपाल सिंह पढ़े-लिखे नहीं होते तो क्या यह पुलिस कमिश्नर हो पाते? लेकिन आज भी उन्होंने पुलिस की भाषा बोलने बंद नहीं की है। आप सांसद है, उसके रूप में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। हमने निर्णय लिया पहले सड़क बनाएंगे क्योंकि इसी से विकास की धुरी टिकी हुई है।
विज्ञापन

6 of 9
बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
जनता वैदिक कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्वताव
अब उत्तर प्रदेश में सभी कमिश्नरी पर विश्वविद्यालय नहीं था, लेकिन आज सभी कमिश्नरी में एक-एक विश्वविद्यालय है। एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की राह पर प्रदेश चल रहा है और बागपत में भी यह संभव हुआ है।

बड़ौत में विश्वविद्यालय होना बेहद आवश्यक है क्योंकि यह प्रमुख कस्बा है। इसके बनने से जिले के युवाओं को आधुनिक विषयों को पढ़ने का अवसर मिलेगा। नौजवानों को और कहीं नहीं जाना पड़ेगा। जनता वैदिक कॉलेज यदि सभी मानक पूरे करता है तो प्रदेश सरकार स्वयं पैसा लगाकर इस विश्वविद्यालय बनाकर समर्पित करेगा।
विज्ञापन

7 of 9
बागपत में सीएम योगी - फोटो : Amar Ujala
ऑनलाइन एजूकेशन शिक्षा के विकास में बनें सहायक
हमारे नौजवानों को कोचिंग के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। ऑनलाइन एजुकेशन के माध्यम से सभी सुविधाएं टैबलेट और स्मार्टफोन के माध्यम से दी जा रही है। हमने बेटियों को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह सब सहायक भूमिका निभाएंगे।

8 of 9
बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
दुनिया देखे बागपत के किसानों का चमत्कार
बागपत में आज विकास के मन में लोगों के मन में जो जागरूकता पैदा हुई है वह प्रशंसनीय है। अपने गांव या घर तक सीमित नहीं रहे हैं। यहां की खेती और गन्ने को आकर देखिए अन्नदाता किसान सम्मानित होना चाहिए।
विज्ञापन

9 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
खेलों के लिए योजनाओं का होगा विकास
यहां के शूटर्स को वैश्विक मान्यता मिलनी चाहिए। खेलों में शूटिंग के अलावा अन्य खेलों के युवाओं को भी योजनाएं चाहिए और ऐसा होगा भी। कुछ नया नहीं होने वाला है क्योंकि सब कुछ औपचारिकताएं आपके पूर्वजो ने पहले ही पूरी कर दी हैं। इन्हें आगे बढ़ाएंगे। हम पुरा महादेव के लिए भी हम बहुत बड़ी योजना पर काम कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें