फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल गर्म: सीएम योगी के बागपत दौरे ने छुड़ाए पुलिस के पसीने, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रंछाड़ मामले पर टिकी निगाहें

Thu, 29 Jul 2021 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
बागपत पहुंचे सीएम योगी व जिले में तैनात पुलिस बल - फोटो : Amar Ujala baghpat
सीएम योगी आदित्यनाथ के अचानक बागपत आगमन से पुलिस अधिकारियों पसीने छूट रहे हैं। मंगलवार को जैसे ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बागपत आने की सूचना अधिकारियों की मिली तो वे तैयारियों में जुटने के लिए दौड़ पड़े। वहीं रंछाड़ में हुए अक्षय आत्महत्या के बाद हुए बवाल को लेकर भी पुलिस प्रशासन की सांसे अटकी हैं।

बता दें कि सीएम योगी के आगमन से पहले रंछाड़ बवाल को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। एसपी ने मामले में बुधवार को इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। सीएम यायोगी के रंछाड़ जाने की भी चर्चा है। हालांकि सीएम योगी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम प्राप्त नहीं हो सका। फिलहाल सीएम योगी ने बागपत पहुंचकर सबसे पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहीं सीएम के दौरे को लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा के कड़े इतजाम किए गए हैं। आगे तस्वीरों में देखें कैसे सीएम योगी के दौरे को लेकर कैसे चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी हेलीकॉप्टर - फोटो : Amar Ujala Meerut
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत पहुंचे। शहर के पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से सीएम योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।

उनके आगमन की सूचना से बुधवार से ही अधिकारी तैयारियों में लगे रहे। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और एडीजी राजीव सभरवाल ने बागपत पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जिला अस्पताल, सरूरपुर सीएचसी, सिसाना गांव में सफाई और जल निकासी में जुटे रहे। वहीं एडीजी और कमिश्नर ने सिसाना गांव पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते भारी वाहनों का रूट भी परिवर्तित किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
गुलाब देकर सीएम योगी का स्वागत करते सांसद सत्यापाल सिंह - फोटो : Amar Ujala Meerut
मुख्यमंत्री रंछाड़ गांव का भी कर सकते हैं निरीक्षण  
सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। इसके बाद वह सीधा जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए निकल गए। इसके बाद सीएम योगी कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बाद वह सरूरपुर सीएचसी का निरीक्षण भी कर सकते हैं। बताया गया कि वह पुलिस लाइन में अफसरों के साथ कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं। 

4 of 5
बागपत में तैनात पुलिस - फोटो : Amar Ujala baghpat
सीएम योगी के सिसाना गांव में स्कूल के निरीक्षण के कयास भी लगाए जा रहे हैं।  ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री रंछाड़ गांव भी जा सकते हैं। इसे लेकर अधिकारियों के पसीने छूटे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिले में तैनात पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
डीएम राजकमल यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पहले ही कर ली गईं थीं। जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा के कड़े इतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें