मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
- फोटो : अमर उजाला
इस योजना में ऐसे परिवारों से आवेदन कराने थे, जो बेटे-बेटी की शादी करने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। इसके लिए कमेटी बनाई गई थी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी भी शामिल थे। 151 के लक्ष्य के सापेक्ष केवल 125 जोड़ों की शादी के आवेदन आए और उनमें भी 116 ही शादी के लिए पहुंचे। इसमें सबसे बड़ा खेल यह हुआ कि ऐसे जोड़ों की शादी करा दी गई, जिनकी पहले शादी हो चुकी थी।