फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: वन विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस के सामने भी पीटते रहे लोग, ये है पूरा मामला

Fri, 24 Dec 2021 03:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
बागपत में वन विभाग की टीम को पीटा। - फोटो : amar ujala
बागपत जनपद के ईदगाह मोहल्ले में सभासद के मकान में वन विभाग की टीम ने छापा मारकर वन्य जीव बरामद कर लिए। टीम सभासद को पकड़कर ले जाने लगी। इसी दौरान सभासद की पत्नी के शोर मचाने पर लोग पहुंच गए और वन विभाग की टीम को बंधक बनाकर पिटाई शुरू कर दी। सभासद को भी छुड़वा लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के सामने भी टीम को दौड़ाकर पीटा गया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह वन विभाग की टीम को बचाया। उधर, सभासद की पत्नी समेत अन्य लोगों ने टीम पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

वन विभाग के बागपत रेंजर संजीव शर्मा और बड़ौत रेंजर राजपाल सिंह ने डब्ल्यूसीसीबी की टीम के साथ गुरुवार दोपहर को ईदगाह मोहल्ले में सभासद मोहम्मद शमीम के मकान में छापा मारा। वन रेंजर संजीव शर्मा के अनुसार मकान से कोबरा सांप, दो मुंह सांप, गोह व जीवों के अंग के अलावा उससे बनने वाली दवाई आदि बरामद किए गए।
विज्ञापन

2 of 6
टीम को पीटा। - फोटो : amar ujala
इसके बाद सभासद शमीम को पकड़कर लिया गया। तभी शमीम व उसकी पत्नी ने शोर मचाते हुए भीड़ को जमा कर लिया। लोगों ने शमीम को छुड़ाने के साथ ही वन्य जीव व उनसे बनी सामग्री छीनकर पूरी टीम के साथ मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। इस बारे में डीएफओ हेमंत कुमार सेठ को सूचना दी गई तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस उन्हें लेकर आने लगी। इसके बावजूद वनाधिकारियों को दौड़ाकर पीटा गया।
विज्ञापन

3 of 6
वन विभाग की टीम को पीटा। - फोटो : amar ujala
उधर, सभासद मोहम्मद शमीम व उसकी पत्नी गुलशाना ने वन विभाग की टीम पर दिल्ली क्राइम ब्रांच से बताकर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया। इससे गुस्साए लोगों ने एसपी कार्यालय पर हंगामा किया।

4 of 6
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala
सभासद शमीम का कहना है कि वह वन्य जीव की तस्करी नहीं करता है, बल्कि उसकी कई पीढ़ियों से सांप पकड़ने, सांप डसने पर झाड़-फूंक करने व आयुर्वेदिक दवाई बनाने का काम है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में दोनों तरफ से तहरीर मिली है और उसकी अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। - फोटो : amar ujala
वन विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर दवाई मांगी 
वन विभाग की टीम ने शमीम के नहीं होने पर पत्नी से दवाई के बारे में पूछा। उसकी पत्नी ने दवाई के लिए पति को बुला लिया। शमीम के पहुंचते ही दवाई देने पर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जान बचाकर भागते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
इस बारे में कोतवाली पुलिस को अवगत नहीं कराया गया था। अगर कोतवाली पुलिस को अवगत कराकर साथ लेकर जाते तो शायद इस तरह से हंगामा नहीं होता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें