आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, बोलेरो सवार परिवार लखनऊ से अपने घर देवरिया जा रहा था। हादसा शनिवार रात 11:30 बजे अहरौला थाना इलाके के खदारामपुर गांव के पास हुआ। बोलेरो की रफ्तार तेज थी, ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांस लदे थे, जो कि ट्रॉली से बाहर निकले थे। अंधेरे के कारण चालक अंदाजा नहीं लगा पाया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी