फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2023: सजदे में हर सिर, ज्ञानवापी से आजमगढ़ के जामा मस्जिद तक...तस्वीरों में देखें पूर्वांचल में ईद का जश्न

Sat, 22 Apr 2023 09:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
ईद 2023 - फोटो : अमर उजाला
रमजान में महीने भर तक इबादत के बाद शनिवार को ईद का मुबारक मौका आया तो खुशियों की चमक से कोना-कोना खिल उठा। खुशियों भरी ईद शनिवार को पूरे एहतेराम के साथ मनाई गई। वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में स्थित मस्जिदों से लेकर ईदगाहों और घरों तक ईद की खुशियों का अलग ही नूरानी रंग दिखा। सजदे में हर सिर झुका। मुल्क और समाज की बेहतरी के साथ इंसानियत की खातिर परवरदिगार से दुआएं मांगी गईं। फिर गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। नूरानी माहौल में लोगों की खुशियां देखते ही बनती थीं। नए लिबास और इत्र की खुशबू से माहौल ही नूरानी हो उठा।
ज्ञानवापी मस्जिद में ईद के दिन वजू के लिए छह प्लास्टिक के टब रखवाए गए थे। ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे नमाजियों ने मस्जिद में ही वजू करने के बाद नमाज अदा की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने बीती रात ही छह प्लास्टिक के टब मस्जिद परिसर में रखवा दिए थे। मसाजिद कमेटी के साथ ही नमाजियों ने भी इस इंतजाम पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन

2 of 10
आजमगढ़ में ईद - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले में शनिवार को ईद का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईद की नमाज अदा करने के लिए सबसे ज्यादा नमाजियों की भीड़ बदरका स्थित ईदगाह पर देखने को मिली। बदरका स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे नमाज अदा की गई। इसके बाद अलग- अलग कोटकिला, पहाड़पुर, दलालघाट, चौक, हर्रा की चुंगी, सिधारी आदि मस्जिदों में तय समय के अनुसार ईद की नमाज अदा की गई। 
ये भी पढ़ें: ति को आंखों के सामने जिंदा जलते देख पत्नी बेसुध, बेबश होकर देखते रहे लोग, कोई कुछ न कर सका
विज्ञापन

3 of 10
बलिया में ईद - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले में ईद नमाज शनिवार को शहर से लेकर गांवों तक में पूरे अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान जगह-जगह सौहार्द का वातावरण भी देखने को मिला है। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी। हिंदू समुदाय के लोगों ने भी ईदगाह में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगकर बधाई दी। शहर के ईदगाह में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। देर रात तक एक-दूसरे के घर आने-जाने का क्रम जारी रहा। 

4 of 10
भदोही में ईद - फोटो : अमर उजाला
भदोही और नईबाजार नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को ईद धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरे नगर में हर तरफ जश्न का माहौल रहा। सुबह सुबह ईदगाहों में ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिमों ने एक दूसरे के गले लगाकर बधाई दी और सेवई से मुंह मीठा कराया। इस मौके पर नगर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

5 of 10
चंदौली में ईद मनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले में ईद-उल-फितर का पर्व नगर में शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह नगर के शाही और जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज पढ़ी गई। इसके लिए मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों के समीप एकत्र होने लगे। नियत समय पर लोगों ने नमाज पढ़ी और गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। मुख्यालय स्थित शाही व जामा मस्जिद के अलावा ईदगाह में ईद की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई।
विज्ञापन

6 of 10
गाजीपुर में ईद - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह विभिन्न ईदगाहों सहित मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई और एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी गई। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। लोग एक-दूसरे के घर आते-जाते रहे और खुशियों का पैगाम बांटते रहे। 
विज्ञापन

7 of 10
जौनपुर में ईद - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर अकीदत के साथ मनाई गई। लोगों ने अपने करीब के ईदगाहों व अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ी। ईद-उल फितर की नमाज शाही ईदगाह में सुबह पौने नौ बजे पूरी अकीदत के साथ पढ़ी गई। नमाज के बाद मौलाना ने देश में अमन और खुशहाली की दुआ कराई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स व अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

8 of 10
मऊ में ईद मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया।  नमाज में जहां एक तरफ सभी के सिर एक साथ अल्लाह की इबादत में एक साथ झुके। वहीं, नमाज के बाद सभी एक दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

9 of 10
मिर्जापुर में ईद - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले में शनिवार को विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत से अदा की गई। लोगों ने देश और प्रदेश के अमन व चैन की दुआ मांगी और खुशहाली की कामना की। नगर के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में प्रमुख रूप से ईद की नमाज अदा की गई।  नगर के गंगाबाई की मस्जिद, शीशे वाली मस्जिद, कचहरी, संकट मोचन के पास, मुसफ्फर गंज, त्रिमुहानी, स्टेशन रोड के पास आदि जगहों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद ईद की नमाज में शामिल हुए।
विज्ञापन

10 of 10
सोनभद्र में ईद मनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
ईद उल फितर शनिवार को सोनभद्र जिले में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में सुबह परंपरानुसार ईद की नमाज अदा कर समाज के खुशहाली की दुआ मांगी गई। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुस्लिम बंधुओं ने ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में ईदी पाने के लिए उत्साह रहा। ईदगाहों के आसपास सजी दुकानों में बच्चों ने खरीदारी की। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ईद की बधाई देने लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के घर भी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें