लाकडाउन के दौरान पैदल ही आगरा से बनारस को निकाले लोग।
- फोटो : prayagraj
बसों व निजी वाहनों से दिल्ली, गाजियाबाद समेत अन्य इलाकों से यहां पहुंचे लोगों में से करीब तीन हजार मजदूर सिविल लाइंस बस स्टेशन से अपने घरों को भिजवा दिए गए हैं। इनके लिए वाराणसी, आजमगढ़, फैजाबाद, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, बांदा के लिए 50 बसें चलाकर उनको गंतव्य के लिए रवाना किया गया, लेकिन आधी रात दो बजे केबाद बसों का संचालन बंद होने से हजारों की संख्या में मजदूरों को शहर में ही रोक दिया गया है।