शारदीय नवरात्रि 2021 : नवरात्रि की पूर्व संध्या पर देवी के लिए बाजार में पूजन सामग्री की खरीदादीर की गई।
- फोटो : प्रयागराज
शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। इसके लिए घरों से लेकर देवी मंदिरों तक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। नारियल, चुनरी, पूजा सामग्री से बाजार सज गए हैं। पूजन सामग्री खरीदने के लिए राजापुर, कटरा, चौक, नखास कोहना, खुल्दाबाद, सुलेम सराय समेत शहर के अन्य इलाकों में भीड़ लगी रही।