फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती उदासीन अखाड़ा के भवन लोकार्पण पर बोले डिप्टी सीएम, अयोध्या में अनूठा होगा राम मंदिर

Wed, 18 Nov 2020 12:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बांधवा स्थित लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया। - फोटो : prayagraj
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार की शाम मुट्ठीगंज स्थित पंचायती उदासीन अखाड़ा में कुंभ मेला के बजट से निर्मित भवनों का लोकार्पण किया।  इसके बाद उन्होंने अखाड़े के महंत जगतार मुनि का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्ग दर्शन में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। इससे पहले डिप्टी सीएम ने बड़े हनुमान मंदिर में आरती उतारी और वेणी माधव का भी दर्शन-पूजन किया।

 
विज्ञापन

2 of 4
मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बांधवा स्थित लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान स्वामी आनंद गिरि ने भेंट स्वरुप गदा देकर सम्मानित किया। - फोटो : prayagraj
देर शाम उदासीन अखाड़ा पहुंचे डिप्टी सीएम का फूलमाला से और आए हुए सभी सम्मानित लोगों के प्रति स्वागत करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कम समय में कोरोना से जंग जीतने के लिए भी ईश्वर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम आरंभ हो गया है। वहां दुनिया भर में अनूठे राम मंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन

3 of 4
कीडगंज स्थित काली घाट पर मां यमुना की आरती करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj
इस दौरान विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पूर्व विधायक दीपक सिंह पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, पार्षद किरण जायसवाल उनके साथ थे। अध्यक्षता संतोष अग्रहरि ने की। संचालन राजेश केसरवानी ने किया।
विज्ञापन

4 of 4
कीडगंज स्थित काली घाट पर मां यमुना की आरती करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj
इस मौकेपर जय शिवसेना के अध्यक्ष ओमकार नाथ त्रिपाठी, वरुण केसरवानी, सुशील चंद्र बच्चा, सुनील कुमार, किशोरी लाल जायसवाल, मनोज कुशवाहा, विवेक अग्रवाल, किशोरी लाल, प्यारे लाल जायसवाल, परमानंद शर्मा, केशव शर्मा, दीपक शर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इससे पहले डिप्टी सीएम दारागंज में वेणी माधव मंदिर से होकर संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां हनुमान जी की आरती उतारने के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का उन्होंने आशीर्वाद लिया। इस मौके योग गुरु आनंद गिरि भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें