पटाखे जलाते समय झुलसी भाजपा सासंद रीता बहुगुणा जोशी की पोती, मौत
- फोटो : अमर उजाला
सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल के अनुसार वहां बहुत सारे बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान किसी ने पटाखा जलाया जिससे कीया बुरी तरह झुलस गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी थी। सांसद के इकलौते बेटे मयंक की शादी 2007 में हुई थी। कीया उनकी इकलौती बेटी थी।