फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः पुलिस हिरासत में ब्लेड से गर्दन काटने वाले कैदी की हालत नाजुक, लगे आठ टांके

Fri, 13 Mar 2020 09:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
पुलिस हिरासत में ब्लेड से गला काटने वाले दरियाबाद निवासी शोएब की हालत में शुक्रवार को सुधार हुआ। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। लेकिन गहरे जख्म के चलते उसके गले में आठ टांके लगाने पड़े। उधर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने मीडिया को उससे बात नहीं करने दी।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शोएब को एक दिन पहले जख्मी हाल में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस का कहना था कि वह डकैती के दो मामलों में वांछित था और उसे गिरफ्तार करने एसओजी यमुनापार की टीम म्योराबाद चर्च मैदान पर पहुंची थी। इसी दौरान उसने खुद को चाकू मार कर जख्मी कर लिया। उधर, गहरे जख्म के चलते एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों को उसके गले में आठ टांके लगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Crime Scene
जिसके बाद शुक्रवार को उसकी हालत में सुधार हुआ। उधर घटना से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद सुबह कुछ रिश्तेदार भी उससे मिलने अस्पताल पहुंचे। नाम न छापने की शर्त पर एक रिश्तेदार का कहना है कि शोएब ने बताया कि वह दरियाबाद स्थित सैलून में शेविंग करा रहा था तभी सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिस वाले उसे गाड़ी में भरकर कैंट थाने उठा ले गए।

इस दौरान दहशत के चलते उसने जेब में रखे ब्लेड से खुद को जख्मी कर लिया। उधर अस्पताल पहुंचे मीडियाकर्मियों ने उससे बात करने की कोशिश की तो सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने उसे कुछ बोलने से मना कर दिया। 

पूरी खबर यहां पढ़ें-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें