फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस पर इलाहाबाद संग्रहालय में अलर्ट, बायोमेट्रिक हाजिरी पर लगी रोक

Fri, 13 Mar 2020 09:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना वायरस के खौफ के चलते शुक्रवार को इलाहाबाद संग्रहालय प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए बायोमैट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी। फिलहाल 31 मार्च तक अधिकारी-कर्मचारी बायोमैट्रिक हाजिरी नहीं लगाएंगे। साथ ही संक्रमण की आशंका पर संग्रहालय घूमने और कलाकृतियां देखने आने वाले पर्यटकों व शोधार्थियों को भी सजग रहने के लिए एडवाइजरी जारी करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
संस्कृति मंत्रालय की ओर से भी इलाहाबाद संग्रहालय प्रशासन को पत्र भेजकर कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति अधिकारियों, कर्मचारियों  और सैलानियों को सजग करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में शुक्रवार को संग्रहालय के निदेशक डॉ सुनील गुप्ता ने 31 मार्च तक बायोमेट्रिक्स उपस्थित लगाने पर रोक लगा दी। साथ ही संग्रहालय की विविध वीथिकाओं में लगे कियास्क सिस्टम के प्रयोग को भी प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
संग्रहालय के प्रत्येक वाश रूम व पेयजल संसाधनों के पास उच्च गुणवत्ता वाले हैंडवाश व टीशू पेपर की व्यवस्था कराई गई द्दस्। कोरोना वायरस को लेकर संस्कृति मंत्रालय की ओर से जताई गई चिंता से अफसरों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया। इसके अलावा संग्रहालय परिसर में इस खतरनाक वायरस के प्रति सावधानी व बचाव के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्टैंडी व सूचना पट लगाने का भी निर्देश दिया गया।

4 of 5
Biometric
उल्लेखनीय है कि इस संग्रहालय में संरक्षित 22 हजार से अधिक कलाकृतियों, नव पाषाण कालीन सभ्यता के प्रतीकों और दुर्लभ पेंटिंग को देखने के लिए प्रतिदिन 250 से 500 कलाप्रेमियों की भीड़ होती है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पर्यटकों को भी जागरूक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
biometric machine
संस्कृति मंत्रालय की ओर से कोरोना वायरस के प्रति सजगता बरतने के लिए पत्र जारी किया गया है। इसके बाद कोरोना के प्रति सावधानी बरतने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। जल्द ही बचाव व सावधानी को लेकर स्टैंडी भी परिसर में लगा दी जाएगी। 
 

एनसीजेडसीसी में भी बायोमैट्रिक हाजिरी पर रोक

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के निर्देश के बाद उत्तर मध्यक्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से भी बायोमैट्रिक हाजिरी लगाने पर रोक लगा दी गई। निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर ने अधिकारियों, कर्मचारियों को अब हाजिरी रजिस्टर भरने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही साफ-सफाई बरतने के लिए भी हिदायतें दी गईं हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें