फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Murder News : बेटी के ब्वॉयफ्रेंड की हत्या करने वाले सुनील ने बताया क्या हुआ था उस रात

Fri, 27 May 2022 05:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तड़के सुनील और उसकी पत्नी एसी वाले कमरे में सोने के लिए आ गए। सारे बच्चे तो थे लेकिन बेटी नहीं थी। उसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर बेटी बदहवास हालत में कमरे में घुसी। मां ने पूछा तो उसने कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। जब पिता को शक हुआ और वह छत पर जाने लगे तब बेटी ने पांव पकड़ लिए।
विज्ञापन
1 of 6
Prayagraj News : नैनी में प्रेमी जोड़े को गोली मारने का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
नैनी के चकहीरानंद मुहल्ले में सुनील मिश्रा ने क्रोध में पागल होकर पहली गोली बेटी को मारी थी। उसके बाद प्रेमी पर फायर कर दिया। दरअसल सुनील ने जब पिस्टल तानी तो बेटी सामने आ गई थी। सुनील के इस बयान को पुलिस की केस डायरी में दर्ज कर लिया गया है। उसने जुर्म पूरी तरह से स्वीकार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सुनील को जेल भेज दिया। 


घूरपुर में ढाबा चलाने वाला सुनील मिश्रा हफ्ते दो हफ्ते में ही घर आता था। मंगलवार की रात भी वह आया था। घर के सारे बच्चे एसी वाले कमरे में सो रहे थे। सुनील और उसकी पत्नी दूसरे कमरे में थे। रात में काफी उमस थी। तड़के सुनील और उसकी पत्नी एसी वाले कमरे में सोने के लिए आ गए। सारे बच्चे तो थे लेकिन बेटी नहीं थी। उसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर बेटी बदहवास हालत में कमरे में घुसी। मां ने पूछा तो उसने कहा कि पेट में दर्द हो रहा है।


इतना कहकर वह फिर बाहर निकली और कहा कि पानी पीने जा रही है। तब तक सुनील को कुछ शक हुआ क्योंकि जब बेटी आई थी तो उसे सीढियों से उतरने की आवाज लगी थी। वह कमरे से निकला और छत की ओर बढ़ा तब तक बेटी ने पैर पकड़ लिया कहा कि वहां कहां जा रहे हैं। कुछ नहीं है लेकिन सुनील नहीं माना। वह कमरे में आया और पिस्टल उठा ली। बेटी ने फिर रोकने की कोशिश की लेकिन वह छत पर गया तो वहां अर्णव सिंह उकड़ू बैठकर छिपा हुआ था।
विज्ञापन

पिता ने प्रेमी पर तानी पिस्टल तो बेटी ने पकड़ लिए पैर

क्रोध में आकर उसने पिस्टल तानी तो बेटी ने फिर पैर पकड़ लिए। अरणव की जान की भीख मांगी तो पहली गोली सुनील ने बेटी पर ही चला दी। गोली उसके हाथों को छूती हुई निकली। इसके बाद दो गोली उसने अर्णव को मारी फिर बेटी को एक गोली मार दी जो उसके पेट में लगी। इसके बाद घर वाले गोली की आवाज सुनकर ऊपर पहुंचे तो दोनों खून से लथपथ थे। कुछ देर बाद सुनील ने फोन कर पुलिस को बुलाया और बेटी के हाथों में पिस्टल थमा दी। 


एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि सुनील ने जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि अगर बेटी ने उसके रहते हुए अपने प्रेमी को घर बुला लिया तो उसके जीवन में कुछ नहीं बचा। इसी क्रोध में आकर उसने गोली चला दी। बृहस्पतिवार को बयान दर्ज करने के बाद सुनील को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
Prayagraj News : गोली लगने से घायल लड़की। - फोटो : अमर उजाला।
घायल युवती को आया होश, मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान दर्जन
पिता की गोली से घायल युवती को तीस घंटे बाद होश आ गया। एसआरएन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती लड़की का ऑपरेशन कर उसके शरीर से गोली निकाल दी गई थी। लेकिन खून अधिक बह जाने के कारण उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। गोली लगने के तीस घंटे बाद उसे होश तो पुलिस ने मजिस्ट्रेट को बुलवा लिया। लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान दर्ज कराया। 

4 of 6
Prayagraj News : नैनी में प्रेमी जोड़े को गोली मारने का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
घर छोड़कर चले गए घायल आयुषी व मृतक अर्णव के परिजन
चक हीरानंद मोहल्ले में सुनील मिश्रा के घर और अर्णव के घरों में बृहस्पतिवार की शाम ताला लग गया था। दोनों के घर वाले ताला बंद कर अपने अपने गांव चले गए थे। बुधवार देर शाम अर्णव का दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया था। बृहस्पतिवार को दोनों परिवार नैनी स्थित आवास पर ताला बंद कर अपने अपने गांव चले गए। पड़ोसियों ने बताया कि देर रात अंतिम संस्कार कर लौटे परिजन सुबह ही अपने गांव सुल्तानपुर चले गए। दूसरी ओर सुनील के घर वाले भी बृहस्पतिवार को घर छोड़कर गांव चले गए। 
विज्ञापन

5 of 6
Prayagraj News : नैनी में प्रेमी जोड़े को गोली मारने का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
दो सालों से इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते थे दोनों 
अर्णव व उसकी घायल दोस्त बीते दो साल से इंस्ट्राग्राम में चैटिंग किया करते थे। बुधवार की घटना के बाद पुलिस ने अर्णव व लड़की की मां का मोबाइल अपने कब्जे में लिया था। मोबाइल में जांच के बाद उन्हें यह जानकारी हुई कि बीते दो सालों से वह अच्छे दोस्त थे और आपस में काफी चैटिंग किया करते थे। हालांकि पुलिस को उनकी चैटिंग पर यह जानकारी नहीं हासिल हो सकी कि बुधवार को अर्णव को लड़की ने बुलाया था कि नहीं। पूछताछ में पता चला था कि इंस्टाग्राम पर बातचीत की जानकारी लड़की की बुआ की लड़की को भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर जमा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तीन के खिलाफ दर्ज हुआ है मुकदमा 
पीएसी कालोनी अर्णव की हत्या के मामले में उसके पिता सत्य प्रकाश की तहरीर पर नैनी पुलिस ने आयुषी के पिता सुनील मिश्रा व उसके दोनों बेटे संस्कार व तुषार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक के पिता का आरोप था कि अर्णव को फोन करके ब़ुलाया गया था और फिर सबने मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना को दूसरा मोड़ देने के बेटी को आरोपी बनाते हुए पूरी घटना को दूसरी दिशा देने का काम किया गया था।


नैनी पुलिस का कहना है कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी केवल सुनील मिश्रा को जेल भेजा गया है। उसके दोनों पुत्र संस्कार व तुषाद की मामले में भूमिका की जांच की जा रही है। मृतक अर्णव के पास मिले कीपैड मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल्स निकाली जा रही है। यदि अर्णव को उसके परिजनों ने फोन करके बुलाया था तो कॉल डिटेल्स के रिकार्ड में स्थिति स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि मामले में दोनों की भूमिका की अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें