प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
अभी तक यह कहा जा रहा था कि कोरोना पॉजिटिव इंडोनेशियाई नागरिक की तीसरी बार भी जांच कराई जाएगी लेकिन, ऐसा नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग ने उसकी सेहत बेहतर होने और 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद उसे स्वस्थ पाया है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और शुक्रवार देर रात करेली स्थित महबूबा गेस्ट हाउस लाया गया। कोटवा बनी में अब सिर्फ पांच मरीज बचे हैं। इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। इनकी क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।